फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thieves who came as customers stole jewelery worth six lakhs

ग्राहक बनकर आए चोरों ने छह लाख के जेवर चुराए

Fri, 08 Apr 2022 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Thieves who came as customers stole jewelery worth six lakhs
आलीपुर खेड़ा। कस्बा स्थित एक सराफा की दुकान पर शुक्रवार को ग्राहक बनकर पहुंचे दो चोरों ने छह लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए। दुकानदार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्बा स्थित कनल ज्वैलर्स पर शुक्रवार शाम छह बजे दो चोरी ग्राहक बनकर आए। उन्होंने पैरों के बिछुआ नकद खरीदे। इसके बाद कान की बाली दिखाने के लिए दुकानदार से कहा। उन्होंने एक बाली 14 हजार रुपये कीमत की पसंद की, जिसके 1000 रुपये जमा करके शेष 13 हजार रुपये लाकर देने की बात कही। इस बीच चोर काउंटर में रखी सोने के जेवरों की एक थैली चोरी कर ले गए। दुकानदार ज्ञानेंद्र उर्फ नीटू लाल वर्मा ने बताया कि उनकी थैली में लगभग सवा सौ ग्राम सोने के आभूषण रखे थे। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए। फुटेज में दोनों चोर नजर आए हैं, पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। पीड़ित दुकानदार के अनुसार थैली में 10 से 12 सोने की अंगूठी, टॉप्स, झाले, बाली रखे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed