फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thieves targeted four houses and stolen jewellery and cash in Mathura

Mathura: चोरों ने एक रात में चार घरों को बनाया निशाना, जेवरात-नकदी सहित लाखों की चोरी

Thu, 07 Jul 2022 09:14 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 07 Jul 2022 09:14 AM IST
सार

मथुरा के मांट, सुरीर और नौहझील थाना क्षेत्रों में चोरों के हौसले बुलंद हैं। आए दिन चोरी की घटना हो रही हैं, लेकिन पुलिस चैन की नींद सोई हुई है। गढ़ी मनसुख में चोरों ने चार घरों को निशाना बनाया।  

विज्ञापन
Thieves targeted four houses and stolen jewellery and cash in Mathura
पीड़ितों से जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के मांट क्षेत्र में बुधवार की रात गांव गढ़ी मनसुख में चार घरों को चोरों ने निशान बनाते हुए 56 हजार रुपये की नकदी सहित करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। जब गुरुवार की सुबह जगार हुई तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर थाना मांट पुलिस पहुचीं और छानबीन की। एक साथ चोरी की चार घटनाएं होने के बावजूद भी कोई उच्च अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

विज्ञापन


थाना मांट क्षेत्र की ग्राम पंचायत जाबरा के मजरा गढ़ी मनसुख में रात को चोरों ने चार घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। गांव की चंद्रवती पत्नी स्वर्गीय नेपाल सिंह के घर में छत के रास्ते से घुसे चोरों ने कमरे में लगा ताला तोड़कर कर अलमारी में रखे 10 तोले सोने के आभूषण, एक किलो चांदी, 50 हजार रुपये की नकदी को चोरी कर ली। घटना की जानकारी सुबह हुई। 

विज्ञापन

दो घरों के ताले तोड़े

इसके अलावा परिमाल सिंह के घर के कमरे लगे ताले को चोरों ने चटका दिया। संदूक में रखे करीब दो लाख रुपये के जेवरात और छह हजार की नगदी को चोरी कर ले गए।  दलबीर सिंह और सुभाष डॉक्टर के यहां पर चोरों ने घर में घुसने के लिए ताले तोड़े, लेकिन जगार होने पर चोरी नहीं कर सके। वहां से भाग खड़े हुए। चोरी होने की सूचना पर पहुचीं मांट पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल पर नहीं पहुंचे थाना प्रभारी एवं सीओ

गांव गढ़ी मनसुख में चार घरों में चोरी की बड़ी वारदात होने के बाद भी पुलिस सोती रही। पुलिस के नाम पर एक मात्र दरोगा जांच के लिए गांव में पहुंचे, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े निर्देश है कि बड़ी घटना होने के बाद मौके पर उच्च अधिकारी पहुंचे। मामले की जांच करें, लेकिन अधिकारियों की नींद नहीं खुल रही है। जबकि नवागत एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा पुलिस को क्राइम मीटिंग में निर्देश दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed