{"_id":"5b84fa4642c792464f497395","slug":"thieves-stolen-millions-of-jewellery-including-cash-from-a-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदरों के उत्पात से पता चली यह वारदात, मकान का दरवाजा खुलते ही हैरान रह गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदरों के उत्पात से पता चली यह वारदात, मकान का दरवाजा खुलते ही हैरान रह गए लोग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 29 Aug 2018 10:16 AM IST
विज्ञापन
कमरे में बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के चौबियापाड़ा में नगला पायसा में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाया। छत के सहारे दरवाजा तोड़कर घुसे चोरों ने लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ किया। मकान में घुसे बंदरों की धमा-चौकड़ी से चोरी का पता लग सका।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई। मकान स्वामी के भाई ने तहरीर दी है, पर भाई के मुंबई से लौटने पर ही कितने की चोरी हुई, यह पता लग सकेगा। वहीं इस घटना से मोहल्ले के लोग हैरान हैं।
विज्ञापन
चौबियापाड़ा के नगला पायसा निवासी बृजराज पुत्र वासुदेव करीब 10 दिन से परिवार के साथ मुंबई गए हुए हैं। सोमवार की रात छत के सहारे से घुसे चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
मकान में बंदर कर रहे थे उत्पात
मंगलवार सुबह बंदरों के घर में घुसकर बर्तन बाहर लाने शुरू कर दिये। पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मकान मालिक के भाई को बुलाकर दरवाजा खुलवाया।
कोतवाली प्रभारी विकास तोमर ने बताया कि मकान स्वामी मुंबई में हैं। उनके भाई बृजभूषण ने तहरीर दी है। मकान स्वामी के लौटने के बाद कितने की चोरी हुई, इसका पता चल सकेगा। फिलहाल मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।