फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   thieves stolen cash and jewellry from factory worker house in Etmaddaula Agra

आगरा में बेखौफ चोर: एत्माद्दौला में फैक्टरी कर्मचारी के घर चार लाख की चोरी, तीन दिन में चौथी वारदात

Tue, 28 Sep 2021 02:25 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 28 Sep 2021 02:25 PM IST
सार

थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में तीन दिन के अंदर चोरी की यह चौथी घटना है। इससे पूर्व बेखौफ बदमाशों ने शनिवार रात को दो घरों को निशाना बनाया था। रविवार रात को एक मोबाइल दुकान में सेंध लगाई। किसी भी घटना में चोर पकड़े नहीं गए हैं। 

विज्ञापन
thieves stolen cash and jewellry from factory worker house in Etmaddaula Agra
कमरे में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थम नहीं रही हैं। सोमवार रात को चोरों ने नगला किशनलाल में एक घर को निशाना बनाया। यहां से 11 हजार रुपये की नकदी और करीब चार लाख रुपए के आभूषण पार कर लिए। मंगलवार सुबह को जब परिवार के लोग जागे तो घटना की जानकारी हुई। एक चोर सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चोरों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


एत्माद्दौला क्षेत्र में इस बार नगला किशनलाल में पंकेश के यहां चोरी हुई है। पंकेश एक फैक्टरी में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार रात करीब 12 बजे छत के रास्ते एक चोर उनके घर में घुसा, जबकि उसका दूसरा साथी बाहर खड़ा रहा। चोर ने कमरे में घुस कर अलमारी खोली। उसमें से सोने के दो हार, सोने की चेन, एक जोड़ी सोने की झुमकी, चार अंगूठी, सोने की दो लौंग व करीब डेढ़ किलो चांदी के आभूषण और 11 हजार रुपए पार कर दिए।
विज्ञापन


सुबह हुई घटना की जानकारी
पीड़ित ने बताया कि मंगलवार सुबह जब परिवार के लोग जागे तो घटना की जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। थोड़ी देर में पुलिस भी आ गई। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। सीसीटीवी फुटेज में चोर और उसके साथी के आने और जाने की तस्वीर कैद हो गई हैं।पीड़ित ने बताया कि चोर करीब चार लाख रुपए के आभूषण ले गए हैं। चोर उसके नए कपड़े और जूते भी पहन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार रात को मोबाइल दुकान में चोरी
टेढ़ी बगिया स्थित सौ फुटा मार्ग पर रविवार रात को चोरों ने कालिंदी विहार निवासी सुरेश चंद गर्ग की मोबाइल की दुकान के ताले तोड़ दिए। इसके बाद मोबाइल चोरी कर लिए। एक और दुकान के ताले तोड़ने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। चोरी गए मोबाइल की कीमत 60 हजार रुपये बताई है। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।  

शनिवार रात को भी हुईं वारदात
थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में तीन दिन के अंदर चोरी की यह चौथी घटना है। इससे पूर्व बेखौफ बदमाशों ने शनिवार रात को दो घरों को निशाना बनाया था। ट्रांस यमुना में नर्स की मां और चाची को बंधक बनाकर लूट की वारदात की थी। कालिंदी विहार में बदमाशों ने सत्यवीर के घर में चोरी थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इन बदमाशों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed