फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   thieves stole jewellery and cash from a house in mathura

मथुरा: कृष्णापुरी में चार मकानों में चोरों का धावा, चार लाख की नकदी-जेवरात चोरी, कॉलोनी के लोगों में दहशत

Sat, 02 Oct 2021 12:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 02 Oct 2021 12:10 AM IST
सार

मथुरा की कृष्णापुरी कॉलोनी में चोरों ने गुरुवार रात को चार घरों को निशाना बनाया। एक घर से जेवरात चुरा ले गए। तीन घरों में जगार होने पर चोर भाग गए। 

विज्ञापन
thieves stole jewellery and cash from a house in mathura
मथुरा: मकान में चोरी की वारदात दिखाती महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर की घनी आबादी के बीच बसी कृष्णापुरी कॉलोनी में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने चार घरों को अपना निशाना बनाने का प्रयास किया, जिसमें से एक घर से चार लाख रुपये के जेवरात, बर्तन, नकदी व अन्य सामान ले जाने में चोर सफल रहे। तीन घरों में जगार होने पर चोर भाग खड़े हुए। सदर बाजार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरी जानकारी जुटाई।

विज्ञापन

थाना सदर बाजार के रोटी गोदाम मोहल्ला से सटी कृष्णापुरी की ओर जाने वाले मार्ग पर अधिवक्ता गोपाल खंडेलवाल के मकान में सीढ़ियों के रास्ते चोर घर में घुसे। उनके कार्यालय के दरवाजा तोड़कर घर में जाने का प्रयास किया। इसी बीच गोपाल खंडेलवाल के जाग जाने और उनके शोर मचाने पर चोर भाग खड़े हुए। अधिवक्ता के शोर मचाए जाने से कृष्णापुरी और रोटी गोदाम क्षेत्र के लोग घरों से बाहर निकल आए। सदर पुलिस और सीओ सिटी अभिषेक तिवारी भी पहुंच गए। 
विज्ञापन

अधिवक्ता के घर के पास ही रहने वाले विनय चतुर्वेदी ने बताया कि उनका भाई गोपी चतुर्वेदी परिवार के साथ यहां आकर रहने लगा था। इसी बीच उसके घर से चोर सोने, चांदी के बर्तन व गहने चुरा ले गए, जिनकी कीमत चार लाख रुपये बताई जा रही है। चोरों ने क्षेत्र के दो अन्य घरों ओमप्रकाश अग्रवाल और केके अग्रवाल के घर में धावा बोला। यहां पर भी चोर जगार भी भाग गए। अधिवक्ता गोपाल खंडेलवाल ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक एमपी चतुर्वेदी ने बताया कि गोपी चतुर्वेदी के घर से चांदी के बर्तन और कुछ सामान चोरी हुआ है, जबकि तीन अन्य घरों में चोर घटना को अंजाम नहीं दे पाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी में कैद हुए चोर
कृष्णापुरी में चोरों ने जिस तरह से घटना को अंजाम दिया, उससे आसपास के क्षेत्र में दहशत है। अधिवक्ता गोपाल खंडेलवाल व उनके आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया, जिसमें तीन चोर चोरी की घटना को अंजाम देते नजर आ रहे हैं। 

मैनपुरी में जानलेवा बुखार: किशोरी सहित छह की मौत, जिला अस्पताल में 67 मरीज भर्ती 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed