फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thieves stole gold and cash worth one crore rupees from mobile businessman house in agra

आगरा: दिनदहाड़े कारोबारी के घर से एक करोड़ की चोरी, खिड़की तोड़कर घुसे चोर, डेढ़ किलो सोना और नकदी ले गए

Sat, 23 Apr 2022 07:45 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 23 Apr 2022 07:45 PM IST
सार

बेखौफ चोरों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया, जब कारोबारी परिवार सहित धार्मिक आयोजन में गए हुए थे। घर लौटे तो कमरों में सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। 

विज्ञापन
Thieves stole gold and cash worth one crore rupees from mobile businessman house in agra
खिड़की से घर में घुसे थे चोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के जयपुर हाउस स्थित चंद्रलोक कॉलोनी में शनिवार को दिनदहाड़े चोरों ने मोबाइल कारोबारी नितिन अग्रवाल की कोठी से एक करोड़ की चोरी की। चोर जंगला तोड़कर घर में घुसे। इसके बाद अलमारी का लॉकर तोड़कर डेढ़ किलोग्राम से अधिक सोने के जेवरात और 22 लाख रुपये ले गए। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंची, लेकिन चोरों के बारे में सुराग नहीं मिल सका।

विज्ञापन


नितिन अग्रवाल ने बताया कि उनका संजय प्लेस में मोबाइल का शोरूम है। घर में उनके अलावा बड़े भाई जितिश अग्रवाल का परिवार भी रहता है। शनिवार को उनके रिश्तेदार के यहां धार्मिक कार्यक्रम था। दोपहर तकरीबन 12:30 बजे वो कार्यक्रम में शामिल होने परिवार सहित गए थे। शाम तकरीबन 4:30 बजे लौटकर आए। घर में अंदर जाते ही सामान बिखरा मिला। 
विज्ञापन


अंदर मां प्रमिला अग्रवाल के कमरे का गेट टूटा हुआ था। उसमें अलमारी रखी हुई थी। इसमें पुश्तैनी जेवरात और तकरीबन 22 लाख रुपये रखे थे। चोरों ने जेवरात और नकदी चोरी कर ली। यह देखकर उनके होश उड़ गए। महिलाएं रोने लगीं। चोर सब कुछ ले गए। कारोबारी का कहना है कि जेवरात और नकदी मिलाकर चोर करीब एक करोड़ का माल ले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जंगला और कमरे का गेट तोड़ा  

नितिन अग्रवाल ने बताया कि उनके एक कमरे में छोटा जंगला है। चोरों ने पहले मुख्य दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। जब ताला नहीं तोड़ सके तो जंगले को सब्बल सरिया से उखाड़ दिया। इसके बाद अंदर आए। जिस कमरे में अलमारी रखी थी। उसको भी ताला लगाकर गए थे। चोरों ने ताला नहीं खुलने पर दरवाजा ही कुंडी की तरफ से तोड़ दिया।

रेकी करके वारदात को दिया अंजाम

जयपुर हाउस में जिस जगह पर वारदात हुई है, वहां से सौ मीटर की दूरी पर ही थाना जगदीशपुरा की पुलिस चौकी प्रतापपुरा चौराहे पर है। नितिन अग्रवाल को आशंका है कि चोरों ने रेकी करके वारदात को अंजाम दिया है। क्योंकि वो सीधे उस कमरे में ही गए, जिसमें जेवरात और नकदी से भरी अलमारी रखी हुई थी। यह सिर्फ किसी जानकार को ही पता हो सकता है। उन्होंने किसी को कार्यक्रम में जाने की जानकारी नहीं दी थी। उधर, कॉलोनी के लोगों में दहशत है। वह कह रहे हैं कि दिन में गर्मी की वजह से लोग नहीं रहते हैं। इसका फायदा चोरों ने उठा लिया।

कॉलोनी में नहीं लगे हैं कैमरे

सीओ लोहामंडी अर्चना सिंह ने बताया कि कारोबारी के घर में चोरी हुई है। उन्होंने सोने-चांदी के जेवरात सहित नकदी चोरी होने के बारे में बताया है। घर में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। वहीं कॉलोनी में भी आसपास कैमरे नहीं है। जांच की जा रही है। कारोबारी जो भी तहरीर देंगे, उसके आधार पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed