कासगंज: चोरों ने सराफ की दुकान में लगाई सेंध, पांच किलो चांदी और 20 ग्राम सोना चोरी
चोरों ने बुधवार रात को नकब लगाकर सराफ की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। गुरुवार की सुबह जब लोग बाजार में पहुंचे तो घटना का पता चला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव गोरहा के समीप बाजार में चोरों ने बुधवार रात को सराफ की दुकान में सेंध लगा दी। चोर नकब लगाकर दुकान से लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए। गुरुवार को सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
कासगंज निवासी पंकज सूर्यवंशी सराफा कारोबारी हैं। उनकी दुकान गोरहा नहर के समीप है। वह बुधवार शाम को दुकान बंद करके अपने घर चले गए थे। गुरुवार की सुबह जब गोरहा नहर के बाजार में लोग पहुंचे तो देखा कि सराफे की दुकान में नकब लगा हुआ था। जानकारी पर व्यापारी भी मौके पर पहुंच गया।
व्यापारी ने सूचना पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी रमेश भारद्वाज मौके पर पहुंच गए। यहां उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। व्यापारी से जानकारी ली और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को बताया कि दुकान से लगभग पांच किलो चांदी और 20 ग्राम सोना चोरी हुआ है।
फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने जुटाए साक्ष्य
पुलिस मौके पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड को बुलाया। मौके का निरीक्षण कराया गया। पुलिस ने पीड़ित व्यापारी को भरोसा दिया कि जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। टीम खुलासे में जुट गई है।
कोतवाली प्रभारी रमेश भारद्वाज ने बताया कि गोरहा बाजार में सराफा कारोबारी की दुकान में चोरी हुई है। लगभग पांच किलो चांदी व 20 ग्राम सोना चोरी होने की बात सामने आई है। फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करेंगे।