Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thieves raid a junk warehouse tied the watchman's hands and feet and took away all the junk

UP: कबाड़ गोदाम में चोरों का धावा...चौकीदार के हाथ-पैर बांधे, भर ले गए पूरा कबाड़ा

Thu, 28 Aug 2025 10:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 28 Aug 2025 10:00 AM IST
सार

आगरा में चोरों ने दो वारदातों को अंजाम दिया। चौकीदारी के हाथ-पैर बांधकर कबाड़ का सामान भर ले गए। तो वहीं एक घर के ताले तोड़कर लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया।

विज्ञापन
Thieves raid a junk warehouse tied the watchman's hands and feet and took away all the junk
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबाड़ के गोदाम से चोर चौकीदार के हाथ पैर बांधकर कीमती सामान चोरी करके ले गए। गेट बंद होने पर सीढ़ी से अंदर जाने पर पीड़ित को घटना के बारे में जानकारी हुई। शिकायत पर सदर थाना पुलिस केस दर्ज कर जांच में लगी है।
विज्ञापन


ओल्ड ईदगाह कॉलोनी निवासी सत्येंद्र कुमार जैन की छीपीटोला में दुकान और सदर थाना क्षेत्र के गंगौत्री विहार में कबाड़ का गोदाम है। उन्होंने केस दर्ज कराकर आरोप लगाया कि शुक्रवार को सुबह तड़के 5.30 बजे गोदाम में पर कर्मचारी काम करने पहुंचे थे। कई बार गेट बजाने के बाद भी चौकीदार ने गेट नहीं खोला। कर्मचारियों ने उन्हें जानकारी दी। वह मौके पर पहुंचे। सीढ़ी लगाकर एक कर्मचारी को अंदर भेजा। चौकीदार के हाथ पैर बंधे हुए थे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। गेट का ताला तोड़कर अंदर गए। चौकीदार के हाथ पैर खोले। उसने बताया कुछ अज्ञात लोग आए थे। हाथ पैर बांधकर गोदान से कीमती ताबा, पीतल, एल्यूमीनियम व अन्य कबाड़े का सामान चोरी कर ले गए। संवाद
विज्ञापन


घर के ताले तोड़कर लाखों की चोरी
के  सदर थाना क्षेत्र में चोरों ने बंद मकान को निशाना बना लिया। मेनगेट का ताला तोड़कर चोर लाखों के जेवरात और नकदी ले गए। परिवार के लोग गमी में अपने पैतृक गांव गए थे। पुलिस केस दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से चोरों की पहचान में लगी है। नार्थ रेलवे कॉलोनी कैंट निवासी रामचरन ने केस दर्ज कराकर पुलिस को बताया कि 8 अगस्त को उनके पिता का देहांत हो गया था। वह पत्नी और बच्चों के साथ अपने पैतृक गांव गए थे। घर की चाबी गोपाल सिंह को दे गए थे। सुबह गोपाल ने फोन कर चोरी होने के बारे में जानकारी दी। कहा कि रात 11 बजे ताला लगाकर वह अपने घर चला गया था। वापस आकर देखा तो मेनगेट टूटा हुआ था। चोर अलमारी का लॉक तोड़कर लाखों के गहने और नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस केस दर्ज कर चोरों की तलाश में लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed