फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thieves cut and stole the oxygen pipeline, shutting off the supply.

Agra News: चोरों ने बंद कर दी ऑक्सीजन पाइपलाइन काटकर ले गए

Thu, 20 Aug 2026 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 20 Aug 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Thieves cut and stole the oxygen pipeline, shutting off the supply.
एटा। मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग से चोरों ने ऑक्सीजन पाइपलाइन चोरी कर ली। बुधवार की रात को हुई इस चोरी के मामले की जानकारी सुबह कर्मचारियों ने दी। इसके बाद मेडिकल कॉलेज के प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। हाल ही में एलएमओ प्लांट से बिछाई गई ऑक्सीजन पाइपलाइन चोरी होने के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। खासकर रात के समय सुरक्षा गार्डों की निगरानी और गश्त को लेकर लापरवाही भी सामने आ रही है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. सुरेश चंद्रा ने बताया कि एमसीएच विंग में ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए एलएमओ प्लांट से पाइपलाइन बिछाई गई थी। इसी पाइपलाइन के कुछ हिस्से को चोरों ने निशाना बना लिया। उन्होंने बताया कि एमसीएच विंग परिसर में सुरक्षा के लिए गार्ड तैनात हैं। इसके बावजूद पाइपलाइन चोरी होने से उनकी निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। रात में सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही के लिए सुरक्षा गार्डों से जवाब मांगा जा रहा है। इस मामले में पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस से मामले की जांच कर चोरों का पता लगाने और कार्रवाई करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed