{"_id":"5f2ad6558ebc3e3ca906262a","slug":"thief-stolen-in-military-personnel-s-house-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगराः रक्षाबंधन पर मायके गई थी पत्नी, सैन्यकर्मी के घर में चोरों ने लगा दी सेंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगराः रक्षाबंधन पर मायके गई थी पत्नी, सैन्यकर्मी के घर में चोरों ने लगा दी सेंध
Thu, 06 Aug 2020 12:19 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 06 Aug 2020 12:19 AM IST
सार
सैन्यकर्मी के घर से नौ लाख की चोरी
विज्ञापन
चोरी के बाद टूटा लॉकर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में ताजगंज के सैमरी का ताल में चोरों ने सैन्य कर्मी सत्यवीर सिंह के घर से साढ़े छह लाख के सोने-चांदी के जेवरात और ढाई लाख रुपये चोरी कर लिए। घर पर ताला लगा हुआ था। सैन्य कर्मी की पत्नी रक्षाबंधन पर मायके गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सैमरी का ताल, देवरी रोड निवासी सत्यवीर सिंह की ड्यूटी आगरा से बाहर है। दो दिन पहले सत्यवीर की पत्नी संगीता बच्चों के साथ मायके फिरोजाबाद चली गई थी। बुधवार सुबह पड़ोसी ने घर का मैन गेट खुला देखा। इस पर संगीता को फोन करके जानकारी दी।
संगीता घर आ गईं। उनके घर के ताले टूटे हुए थे। चोर कमरे में रखी अलमारी का लॉकर तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और ढाई लाख रुपये कैश चोरी करके ले गए। घर में बने ब्यूटी पार्लर की दुकान में भी सामान बिखरा पड़ा था। दुकान से भी चोर सात हजार रुपये और सामान चोरी करके ले गए। संगीता के मुताबिक, जेवरात की कीमत साढ़े छह लाख रुपये है। संगीता ने थाना ताजगंज में तहरीर दी है। थाना प्रभारी का कहना है कि विवेचना की जा रही है।

दो युवकों पर शक
दो युवकों पर शक संगीता ने पुलिस को बताया कि क्षेत्र में दो युवक चोरी करते हैं। ऐसे में उसे शक है कि उन्होंने चोरी की वारदात की है। वह घर पर नहीं मिले हैं। पुलिस अब युवकों के बारे में पड़ताल कर रही है।
एत्माद्दौला क्षेत्र में सबमर्सिबल पंप चोरी
एत्माद्दौला क्षेत्र में चोरों ने एक हार्डवेयर के गोदाम में चोरी की। ट्रांसयमुना कॉलोनी निवासी सनी लोहिया का नगला रामबल में मंडी समिति के पास लोहिया ट्रेडर्स के नाम से गोदाम है। मंगलवार रात को चोर गोदाम के ताले तोड़कर पांच सबमर्सिबल पंप सेट और अन्य सामान चोरी करके ले गए। सनी लोहिया ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।