फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   thief stolen gold cash in teacher house crime news in hindi

फ्रिज में छिपाकर रखी गहनों की पोटली भी ले गए, स्कूल प्रबंधक के घर लाखों की चोरी

Sun, 12 May 2019 09:32 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 12 May 2019 09:32 PM IST
विज्ञापन
thief stolen gold cash in teacher house crime news in hindi
डेमो - फोटो : डेमो
आगरा के नरायन सिटी (थाना जगदीशपुरा) में चोरों ने स्कूल प्रबंधक के बंद घर के ताले तोड़ दिए। इसके बाद लाखों के जेवरात और नकदी चोरी करके ले गए। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


नरायन सिटी, बिचपुरी रोड निवासी सीएन मिश्रा पुत्र आरएन मिश्रा का सिकंदरा में पब्लिक स्कूल है। उनकी पत्नी नीता एक विद्यालय में शिक्षिका हैं। सीएन मिश्रा ने बताया कि उनकी मां शांति देवी के फ्रैक्चर हो गया था। इस कारण वह अस्पताल में भर्ती थीं।
विज्ञापन


दो दिन पहले बेटा प्रांश मिश्रा खून लेने जा रहा था। वह भी हादसे में घायल हो गया। उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। इस पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। परिवार दो दिन तक घर नहीं जा सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

रविवार सुबह 10:30 बजे सीएन मिश्रा घर आए। कमरों के गेट के ताले टूटे थे। घर की बाउंड्रीवाल फांदकर आए चोरों ने दो अलमारी, अटैची को तोड़ दिया। गहने और रुपये चोरी कर लिए। प्रबंधक की पत्नी नीता मंगलसूत्र और अंगूठी फ्रिज के अंदर एक क्रीम के डिब्बे में रखकर गईं थीं। 

चोरों ने उन्हें भी निकाल दिया। सूचना पर पुलिस ने जांच की। सीएन मिश्रा ने बताया कि चोर तकरीबन 12 लाख के जेवरात और एक लाख रुपये कैश चोरी कर ले गए।

नरायन सिटी गेट बंद कालोनी है। सीएन मिश्रा ने बताया कि गेट बंद होने के बावजूद गार्ड नहीं रहता है। इस कारण ही वारदात हुई। चोर उनका सब कुछ चोरी करके ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed