{"_id":"65a5661899001ddf2304aec9","slug":"thief-came-in-stolen-car-and-took-away-jewelery-and-cash-worth-seven-lakhs-caught-in-cctv-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब के चोर: चोरी की कार से आए और ले गए सात लाख के जेवरात और नकदी, सीसीटीवी में हुए कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब के चोर: चोरी की कार से आए और ले गए सात लाख के जेवरात और नकदी, सीसीटीवी में हुए कैद
Mon, 15 Jan 2024 10:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 15 Jan 2024 10:36 PM IST
सार
चोरी की कार से आए चोरों ने घर से सात लाख के जेवरात और नकदी चोरी की। इसके बाद चोर बड़ी ही आसानी से मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
Agra News
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के ट्रांस यमुना काॅलोनी में रविवार रात चोरों ने व्यापारी जतिन अग्रवाल के घर से सात लाख के जेवर और नकदी चुरा लिए। व्यापारी मकर संक्रांति मनाने सादाबाद गए थे। पैदल आए दो चोर ताले तोड़कर घर में घुसे। 40 मिनट बाद साथी को कार से बुलाया, फिर तीनों भाग गए। काॅलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हुए हैं। जिस कार में चोर गए, वो एक महीने पहले जगदीशपुरा से चोरी हुई थी। पुलिस की दो टीमें तलाश में लगी हैं।
सी ब्लाक, ट्रांस यमुना कॉलोनी में जतिन गुप्ता का दो मंजिला मकान है। उनकी भूतल पर गिफ्ट की दुकान है। प्रथम तल पर जतिन और उनके भाई का परिवार रहता है। रविवार को वह परिवार सहित बुआ के घर मकर संक्रांति मनाने सादाबाद गए थे। सोमवार सुबह पड़ोसियों ने घर के ताले टूटे देखे। फोन करके उन्हें जानकारी दी। जतिन ने पुलिस को बताया कि चोरों ने घर और दुकान को खंगाल डाला। अलमारी के लॉकर तोड़कर 150 ग्राम सोने के जेवर, 1 किलोग्राम चांदी के जेवर और 10 हजार रुपये ले गए।
देर रात की चोरी
सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हो गए। रविवार को रात करीब 2:17 बजे दो चोर पैदल आए थे। वह ताले तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुए। रात 2:50 बजे व्यापारी के घर के बाहर एक कार आई। चोर कार में बैठकर चले गए। पुलिस को आशंका है कि चोरों ने कार को घर के पास ही कॉलोनी में खड़ा किया था। चोरी के बाद साथी को फोन करके बुलाया। कार से वो पहुंच गया।
विज्ञापन
गूगल लोकेशन से बुलाई कार
चोर वैगनआर कार से गए। पुलिस को फुटेज मिले। इसमें कार का नंबर नजर आ रहा था। दो चोर पहले पैदल आए थे। बाद में उन्होंने अपने साथी को कार से बुलाया। एक-एक करके आते हैं। कार में पिछली सीट पर बैठ जाते हैं। पुलिस का अनुमान है कि चोरों ने अपने साथी को कार से बुलाने के लिए गूगल लोकेशन भेजी होगी। इसलिए वो उसी घर के बाहर आकर रुका।
शोभा नगर में भी कार से आए थे
पुलिस ने नंबर से जानकारी की। पता चला कि कार एक महीने पहले आवास विकास काॅलोनी के सेक्टर 7 से चोरी हुई थी। इस पर थाना जगदीशपुरा पुलिस को जानकारी दी गई। 7 जनवरी को शोभा नगर में पार्षद बनवारी लाल के भांजे सौरभ कुमार के घर भी चोरी हुई थी। उसमें भी चोर कार से आए थे। ऐसे में एक ही गैंग पर वारदात का शक है।