फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   There will be no fight for driving license test, centers will increase

Agra News: ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट के लिए नहीं होगी मारामारी, बढ़ेंगे केंद्र

Mon, 27 Jul 2026 12:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
There will be no fight for driving license test, centers will increase
आगरा। ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट के लिए अब लोगों को परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। प्राइवेट सेंटर खुलने के बाद लोगों को टेस्ट के लिए इंतजार करना पड़ता है। इसी के मद्देनजर दूसरा सेंटर कुछ दिन पहले खुला है। अभी तीन सेंटर और आगरा में खोले जाएंगे, जिनके प्रस्ताव संभागीय परिवहन विभाग के पास हैं। जिले में वर्ष 2027 तक ड्राइविंग टेस्ट के पांच सेंटर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

संभागीय परिवहन विभाग से शासन ने स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट की सुविधा हटाकर प्राइवेट केंद्र के हाथों दे दी। पिछले वर्ष जिले में पहला ड्राइविंग टेस्ट सेंटर रूनकता पर खोला गया। कुछ दिन पहले दूसरा सेंटर बिचपुरी में खोला गया। स्थायी ड्राइविंग टेस्ट के लिए प्रतिदिन 300 से अधिक लोग आवेदन करते हैं। ऐसे में एक दिन में हर आवेदक का टेस्ट लेना आसान नहीं होता है क्योंकि एक टेस्ट में लेने में 10 से 15 मिनट तक समय लगता है। इस कारण लोगों को टेस्ट देने के लिए इंतजार करना पड़ता है। इसी समस्या पर तीन नए केंद्र और खोलने की तैयारी है। एआरटीओ (प्रशासन) विनय सिंह ने बताया कि तीन ड्राइविंग टेस्ट केंद्र के प्रस्ताव मिले हैं। इनको शासन के पास भेजा गया है, वहां से हरी झंडी मिलने के बाद निरीक्षण किया जाएगा। सभी मानक पूरे होने पर केंद्र खोलने की अनुमति प्रदान की जाएगी। अगले साल तक केंद्रों की संख्या पांच तक पहुंच सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed