{"_id":"63f501efd9ce86d2b70c69e6","slug":"there-was-no-agreement-between-the-couples-even-after-efforts-mainpuri-news-c-25-1-68708-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: प्रयास के बाद भी नहीं हुआ दंपतियों में समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: प्रयास के बाद भी नहीं हुआ दंपतियों में समझौता
Tue, 21 Feb 2023 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 21 Feb 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी।
दीवानी स्थित सुलह एवं समझौता केंद्र में मंगलवार को दंपती के विवादों की सुनवाई हुई। मीडिएटर दिनेश यादव ने दंपती के बीच सुलह कराने का प्रयास किया। समझौता नहीं हो पाने पर उनके बीच समझौता कराने के लिए 28 फरवरी की तारीख तय कर दी गई।
सुलह एवं समझौता केंद्र में पहले से सूचीबद्ध 12 फाइलों की सुनवाई की गई। केंद्र से भेजे गए नोटिस के बाद दूसरा पक्ष सुलह एवं समझौता केंद्र में हाजिर हुआ। दंपती के विवाद में मीडिएटर ने उनके गिले शिकवे दूर कराने का प्रयास किया। दोनों पक्षों को आमने -सामने बिठाकर बात कराई गई। मीडिएटर के प्रयास के बाद भी दंपती के बीच समझौता नहीं हो सका। उनके बीच एक बार फिर समझौते के प्रयास के लिए 28 फरवरी की तारीख तय करके उनको समय से सुलह एवं समझौता केंद्र में हाजिर होने को कहा गया। मीडिएटर दिनेश यादव ने बताया कि तीन महीने में दंपती के बीच समझौता नहीं हो पाने पर फाइल को संबंधित न्यायालय में वापस भेज दिया जाता है।