फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   There was a stir due to the arrival of crocodile in the field after leaving the pond

तालाब से निकलकर खेत में मगरमच्छ के पहुंचने से मचा हड़कंप

Thu, 21 Oct 2021 12:55 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
There was a stir due to the arrival of crocodile in the field after leaving the pond
बाह। चंबल नदी में घड़ियालों के संरक्षण के बीच मगरमच्छों का कुनबा भी खूब फल फूल रहा है। नदी के अलावा भी ये आए दिन चंबल पट्टी के गांव, तालाब और खेतों में पहुंच जाते हैं। मंगलवार की रात ही बाह के कसा गांव के तालाब से निकला मगरमच्छ तालपुरा गांव के खेत में पहुंचा तो हड़कंप मच गया। वनकर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद इसे पकड़कर चंबल नदी में छोड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार की रात तालपुरा के लोग फसलों की रखवाली कर रहे थे, तभी उन्हें गांव के महेश के खेत में मगरमच्छ दिखा। इससे किसान सहम गए। ग्रामीणों ने पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। इसके बाद मगरमच्छ को पकड़कर चंबल नदी में छोड़ा गया।
विज्ञापन

गांव के पवन भदौरिया ने बताया कसा गांव के तालाब में यह मगरमच्छ काफी समय से देखा जा रहा था। बारिश से तालाब का पानी बढ़ा, तो यह निकलकर खेत में पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेंजर आरके सिंह राठौर ने बताया कि मगरमच्छ बाढ़ के दौरान नदी के पानी के साथ खादर में पहुंच जाते हैं। टीम में ब्रजराज सिंह, ओमकार सिंह, रोहिताश और राहुल कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed