फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   There is no relief from Ganga erosion

Agra News: गंगा कटान से नहीं मिल पा रही निजात

Fri, 26 Sep 2025 12:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 26 Sep 2025 12:24 AM IST
सार

कासगंज के सुन्नगढ़ी के किलौनी क्षेत्र में गंगा की कटान से किसानों की जमीन लगातार नष्ट हो रही है। इससे उनकी आजीविका पर संकट मंडरा रहा है। कटानरोधी कार्य न होने से किसानों में आक्रोश है।

विज्ञापन
There is no relief from Ganga erosion
फोटो संख्या 31-  सुन्नगढ़ी के किलौनी का दौरा करते सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी साथ में अन्य ग्र

विस्तार

कासगंज। सुन्नगढ़ी के किलौनी इलाके में गंगा की धारा निरंतर कटान कर रही है। क्षेत्र के किसान खेतों में कटान होने से परेशान हैं। उन्हें रोजी रोटी की चिंता सता रही है। किसानों का कहना है कि जब उनके खेत ही कट जाएंगे तो वह क्या खाएंगे और क्या बचाएंगे। कटानरोधी कार्य शुरू न होने से किसानों में आक्रोश है।
विज्ञापन

पिछले 8-9 दिनों से कटान निरंतर जारी है। पहले बाढ़ और अब गंगा का पानी उतरने के साथ ही कटान ने ग्रामीणों के सामने आजीविका का संकट खड़ा कर दिया है। बीते दिनों खेत में बना एक भवन भी गंगा में समा गया था। इसके बाद से ही फसल समेत खेत गंगा में लगातार समाते जा रहे हैं। क्षेत्र की अब तक करीब 500 बीघा जमीन (खेत) गंगा की भेंट चढ़ चुके हैं। बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में किसान गंगा किनारे पहुंचे। खेतों को गंगा में समाने से वह दुखी और आक्रोशित दोनों हैं। किसान जितेंद्र ने बताया कि उनकी खेती की जमीन कट चुकी है। यही हाल राजवीर, विकास, राजेंद्र, बालिस्टर और इकराम सहित अन्य का है। ग्रामीणों ने कटान रोधी कार्य न होने पर गुस्सा व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed