फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   There is jungle raj in the state, girls are being raped

Agra News: प्रदेश में जंगलराज, बच्चियों से हो रहे दुष्कर्म

Wed, 16 Apr 2025 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 16 Apr 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
There is jungle raj in the state, girls are being raped
कासगंज में पत्रकारों से बार्ता करते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय।
कासगंज। कांंग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बुधवार को सामूहिक दुष्कर्म पीडि़ता के परिवार से मिले। उन्होंने परिवार के लोगों को ढांढस बंधाया और वारदात की निंदा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जंगल राज कायम है। बच्चियों से बलात्कार हो रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने परिवार को भरोसा दिया कि वह न्याय की लड़ाई में उनके साथ हैं। इस दौरान पीडि़त परिवार के लोगों ने भी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के सामने न्याय दिलाने की गुहार लगाते हुए आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग उठाई। परिवार से मुलाकात के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जंगलराज है। दलित, अल्पसंख्यकों व आम आदमी के साथ दुस्साहसिक वारदातें हो रही हैं। उन्होंने सामूहिक दुष्कर्म पीडि़ता के मामले में कड़ा आक्रोश जाहिर किया। उन्होंने कहा कि परिवार को जल्द न्याय मिलना चाहिए। बलात्कारियों को फांसी की सजा होनी चाहिए। सरकार को परिवार की और अधिक आर्थिक मदद करनी चाहिए क्योंकि उन्हें न्याय की लड़ाई लड़नी है। परिवार की सुरक्षा बढ़ाने की भी उन्होंने मांग की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बच्चियां, अल्पसंख्यक, दलित सुरक्षित नहीं हैं। बनारस में बच्ची से दुष्कर्म की घटना हो या गरीबों को प्रयागराज में पेट्रोल डालकर जला दिया गया। हर आदमी परेशान है। पूरा समाज सामूहिक दुष्कर्म की घटना से दुखी है। वक्फ संशोधन बिल पर उन्होंने कहा कि यह मुंबई के एंटीलिया को बचाने के लिए लाया गया है। देश के लोगों का ध्यान भटकाने का यह प्रयास है। सरकार बार-बार लोगों को भ्रमित करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed