फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   There are good employment opportunities in environmental studies

पर्यावरण अध्ययन के सौ फीसदी छात्रों को मिल जाता है प्लेसमेंट

Sun, 18 Jul 2021 02:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
There are good employment opportunities in environmental studies
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर में स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज में संचालित पर्यावरण अध्ययन (एन्वायरमेंटल साइंस) से रोजगार के अच्छे अवसर हैं। इस पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले सौ फीसदी छात्रों को प्लेसमेंट मिलता है, जो कि नौकरी करना चाहते हैं। संस्थान में एमएससी जूलॉजी, बॉटनी, बायोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी और फॉरेस्ट्री विभाग संचालित हैं। संस्थान में जम्मू-कश्मीर के छात्र भी पढ़ाई करने के लिए आते हैं। जूलॉजी के आठ छात्रों का कुछ समय पूर्व ही असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयन हुआ है।
विज्ञापन

संस्थान के डीन प्रो. पीके सिंह ने बताया कि स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज के सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dbrau.org.in पर जाकर वेब रजिस्ट्रेशन और आवेदन करना होगा। जल्द ही परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि संस्थान की स्थापना वर्ष 1998 में हुई थी। पहले इसके पाठ्यक्रम इंस्टीट्यूट ऑफ बेसिक साइंस व अन्य संस्थानों में पढ़ाए जाते थे।
विज्ञापन

पर्यावरण अध्ययन विभाग के प्रो. भूपेंद्र स्वरूप शर्मा का कहना है कि पर्यावरण अध्ययन से एमएससी करने के बाद छात्र-छात्राओं को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, बड़े हॉस्पिटलों और उद्योगों की पर्यावरण प्रबंधन सेल, शिक्षण आदि में रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाठ्यक्रम सीटें फीस
एमएससी जूलॉजी 25 5735 रुपये प्रति वर्ष
एमएससी बॉटनी 25 5735 रुपये प्रति वर्ष
एमएससी एन्वायरमेंटल साइंस 20 20,335 रुपये प्रति सेमेस्टर
एमएससी बायोटेक्नोलॉजी 25 20,335 रुपये प्रति सेमेस्टर
एमएससी माइक्रोबायोलॉजी 25 20,335 रुपये प्रति सेमेस्टर
एमएससी फॉरेस्ट्री 20 20,335 रुपये प्रति सेमेस्टर
एमएससी बायोकेमेस्ट्री 25 20,335 रुपये प्रति सेमेस्टर
छात्रों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया जाता है
आगरा। संस्थान में पढ़ने वाले छात्रों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया जाता है। समय-समय पर वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी आदि प्रतियोगिताएं कराई जाती हैं। यूथ फेस्टिवल में संस्थान के छात्र-छात्राएं बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed