{"_id":"6215210248c73b1cae582429","slug":"there-are-13-inmates-in-the-district-jail-quarantine-mainpuri-news-agr525136335","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला कारागार में 13 बंदी हैं क्वारंटाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला कारागार में 13 बंदी हैं क्वारंटाइन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सत्येंद्र कुमार चौधरी ने मंगलवार को जेल का निरीक्षण किया। जेल में बंदियों के लिए बनाई गई अस्थायी बैरक में 13 बंदी मिले। जिनको कोरोना संक्रमण के चलते क्वारंटीन किया गया है। उन्होंने जेल में आने वाले नए बंदियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए।
सचिव ने जेल अस्पताल, पाकशाला सहित सहित बैरक नंबर आठ-ए, आठ बी का निरीक्षण किया। बैरकों में मिले बंदियों की समस्यायें सुनकर उनका निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। जेल अधीक्षक कोमल मंगलानी ने सचिव को बताया कि जेल में 13 बंदियों को विशेष बैरक में रखा गया है। जेल में आने वाले नए बंदियों को 14 दिन तक अस्थायी कारागार में रखा जा रहा है। बंदियों के बीच सामाजिक दूरी का पालन कराने की हिदायत बंदी रक्षकों को हिदायत दी गई है। इस मौके पर जेलर पवन कुमार त्रिवेदी, डिप्टी जेलर मोनिका सचान, सरोज वर्मा, प्राधिकरण कार्यालय सहायक देवेंद्र सिंह, जेल विजीटर रस्किन खान, पैनल लॉयर सुनील कुमार यादव, जेल पीएलवी अजय चौहान, पीएलवी जितेंद्र कुमार मौजूद रहे।