फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Theft near the police station locks of jeweler's shop broken thieves took away jewelry

Agra: पुलिस चौकी के पास से ही चोरी, सराफ की दुकान के तोड़ दिए ताले; चोर जेवर ले उड़े

Sat, 28 Dec 2024 01:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 28 Dec 2024 01:50 PM IST
सार

आगरा में पुलिस चौकी के पास सराफ की दुकान के ताले तोड़कर जेवर चोरी हो गए। घटना की जानकारी सुबह हो सकी। सीसीटीवी में आरोपी कैद हो गए हैं। 
 

विज्ञापन
Theft near the police station locks of jeweler's shop broken thieves took away jewelry
चोरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के शाहगंज की सराय ख्वाजा पुलिस चौकी के पास बृहस्पतिवार रात सराफ की दुकान में चोरी हो गई। चोर ने काउंटर में रखे जेवर चुरा लिए। अलमारी भी तोड़ने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हो गए। चोरी की वारदात पर व्यापारियों में आक्रोश है।
विज्ञापन


खेरिया मोड़ निवासी विनोद वर्मा की घर के पास ही गंगा मार्केट में सोने-चांदी के जेवरों की दुकान है। यहां से पुलिस चौकी महज 200 मीटर दूर है। विनोद ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह दुकान पर आए तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था। काउंटर खाली था।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखने पर पता चला कि रात करीब 12:50 बजे एक चोर शॉल ओढ़कर आया। दुकान में घुसा, उसने काउंटर और शो-केस में रखे जेवर एक थैले में रख लिए। इसके बाद जेवरों से भरी अलमारी तोड़ने लगा। सफल नहीं हुआ। करीब 3:30 बजे वह भाग गया। वारदात से व्यापारियों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्द रात में गायब हुई गश्त
सर्द रात में पुलिस सुस्त हो गई है। गश्त न होने की वजह से चोर वारदात कर रहे हैं। चौकी के पास ही वारदात होंगी तो व्यापारियों का सामान कैसे सुरक्षित रह पाएगा। इसी तरह नरीपुरा में एक और सराफ की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया था। लाखों के जेवर ले गए थे। पुलिस घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। अब दूसरी घटना सामने आ गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed