फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Theft in the SDM court and office of Jasrana Tehsil of Firozabad

एसडीएम कोर्ट में चोरी: फिरोजाबाद की जसराना तहसील में हुई वारदात, पुलिस प्रशासन में हड़ंकप

Sun, 24 Oct 2021 06:19 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 24 Oct 2021 06:19 PM IST
सार

फिरोजाबाद की जसराना तहसील में चोरों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया है। यहा चोरों ने एसडीएम कोर्ट एवं कार्यालय के ताले तोड़कर काफी सामान पार कर दिया। रविवार सुबह जब घटना का पता चला तो पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
Theft in the SDM court and office of Jasrana Tehsil of Firozabad
एसडीएम कोर्ट में बिखरे पड़े कागजात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद की जसराना तहसील में चोरों ने उपजिलाधिकारी कार्यालय एवं न्यायालय में सेंध लगा दी। चोर कार्यालयों का ताला तोड़कर दो बैटरी, एलईडी सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। रविवार सुबह घटना का पता चला तो पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसडीएम और सीओ ने मौके पहुंचकर जांच की। तहसील के कर्मचारियों ने थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


चोरों ने शनिवार रात को तहसील में घुसकर एसडीएम कोर्ट एवं कार्यालय का ताला तोड़कर जमकर तांडव मचाया। चोरों ने कार्यालय एवं कोर्ट में रखी आलमारियों के ताले तोड़कर अभिलेखों को भी तितर-बितर कर दिया। एलईडी, दो बैटरी, मेजपोज के साथ अन्य सामान चोरी कर ले गए। सुबह तहसील पहुंचे एसडीएम के अर्दली सत्यनारायण ने घटना के बारे में बताया। 
विज्ञापन


तहसील कर्मियों ने दी तहरीर
तहसील में चोरी होने की सूचना पर एसडीएम नवनीत गोयल, तहसीलदार ब्रहमानंद कठेरिया के साथ पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लगा। तहसील के कर्मचारी राहुल सक्सेना, सर्वेश बाबू, कमलेश कुमार ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार ब्रह्मानंद कठेरिया ने बताया कि चोरों ने उपजिलाधिकारी कार्यालय एवं न्यायालय के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोर बैटरी एवं एलईडी ले गए हैं। अभिलेखों की जांच कराई जा रही है। सीओ जसराना देवेंद्र सिंह ने कहा कि तहसील में बैटरी एवं इन्वर्टर चोरी की घटना संज्ञान में आई है। मामले की जांच की जा रही है। 

तहसील में बंद हैं सीसीटीवी कैमरे
आमतौर पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा व्यापारियों एवं आम जनता से अपने प्रतिष्ठानों एवं घरों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा जाता है, लेकिन तहसील में सीसीटीवी कैमरे होने के बाद भी कई दिन से बंद पड़े हैं। कर्मचारियों ने बताया कि इन्वर्टर खराब हो गया है। इसके कारण सीसीटीवी कैमरे बंद हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed