फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Theft in the house of manager of the medical college jewelery worth 30 lakhs thieves also took away 10 kg dry

Agra: मेडिकल काॅलेज के मैनेजर के घर चोरी, 30 लाख के जेवर...10 किलो मेवा भी ले उड़े चोर

Tue, 14 Jan 2025 10:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 14 Jan 2025 10:20 AM IST
सार

नेमिनाथ होम्योपैथी मेडिकल काॅलेज के मैनेजर के घर चोरों ने धावा बोल दिया। चोर यहां से 30 लाख रुपये के जेवरों के साथ घर में रखे 10 किलो मेवा भी चोरी कर ले गए।
 

विज्ञापन
Theft in the house of manager of the medical college jewelery worth 30 lakhs thieves also took away 10 kg dry
चोरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सर्द रात में चोरी की वारदात रुक नहीं रही है। सोमवार तड़के ट्रांस यमुना काॅलोनी ए ब्लाक में नेमिनाथ होम्योपैथी मेडिकल काॅलेज के मैनेजर सुबोध सुदान के घर चोरी हुई। मैनेजर दिल्ली गए थे। चोर 30 लाख के जेवर, 3 लाख रुपये और 10 किलो सूखे मेवे समेट ले गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


 

सुबोध सुदान ने बताया कि दिल्ली में उनके साले के घर पर पहली लोहड़ी का कार्यक्रम था। 11 जनवरी को पत्नी नीरू सुदान दिल्ली चली गई थीं। वह 12 जनवरी की रात गए। सोमवार सुबह 7:30 बजे घर पर लगे सीसीटीवी की रिकाॅर्डिंग देख रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर सीढ़ियों पर रखे बैग पर पड़ी। बैग उनके कमरे में रखे कंबल का था। उन्हें शक हुआ। इस पर उन्होंने पड़ोसी बिट्टू और टीटू को फोन करके घर को देखने के लिए बोला। दोनों मोबाइल पर वीडियो काॅल कर घर के अंदर दीवार चढ़कर गए। घर में सारा सामान बिखरा था। वो शाम को दिल्ली से आए और पुलिस को चोरी की जानकारी दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
सुबोध सुदान ने बताया कि चोरों के फुटेज सीसीटीवी कैमरे में आ गए हैं। वह सोमवार तड़के 3:06 मिनट पर आते हैं। 4:06 बजे के बीच चले जाते हैं। काॅलोनी के कैमरों में 3 चोर नजर आ रहे हैं। इनमें दो का चेहरा साफ है। पुलिस ने भी घर में जांच की। कैमरों की मदद से चोरों के बारे में पता किया जा रहा है।

 
विज्ञापन

पुलिस नहीं कर रही गश्त, फायदा उठा रहे चोर 
शहर में चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। लोगों का कहना है कि सर्द रात में पुलिस की गश्त न होने का फायदा चोर उठा रहे हैं। दो महीने पहले राधा नगर, सिकंदरा में चोरी हुई थी। इसके बाद केके नगर में चोरी हुई। बाद में शाहगंज में बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया। खेरागढ़ में भी घटना सामने आई। किसी में 5 लाख तो किसी में 30 लाख तक के जेवरात चोरी किए गए। पुलिस एक भी गैंग नहीं पकड़ सकी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed