{"_id":"6541c78bc98cf44f8b0c84e4","slug":"theft-from-english-liquor-store-thieves-cut-the-roof-and-took-away-liquor-bottles-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: अंग्रेजी शराब के ठेके से चोरी, छत काटकर मदिरा की बोतलें ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: अंग्रेजी शराब के ठेके से चोरी, छत काटकर मदिरा की बोतलें ले गए चोर
Wed, 01 Nov 2023 09:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 01 Nov 2023 09:05 AM IST
सार
चोरों ने महंगी वाली शराब की बोतलें चोरी कीं। इसके साथ ही 25 हजार रुपये की नकदी भी चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आगरा पुलिस की गाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में बिजलीघर चौकी से चंद कदम की दूरी पर 14 महीने में दूसरी बार अंग्रेजी शराब के ठेके की छत काटकर चोर शराब की बोतलें और नकदी ले गए। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस फुटेज की मदद से चोरों की तलाश में जुटी है।
बल्केश्वर निवासी जितेंद्र बघेल ने बताया कि बिजलीघर चौराहे पर अशोक नगर निवासी अभिषेक की अंग्रेजी शराब की दुकान है। वह दुकान के मैनेजर हैं। 30 अक्तूबर रात करीब 10 बजे रोज की तरह सेल्समेन एदल सिंह के साथ दुकान बंद करके घर गए थे। मंगलवार सुबह जब एदल सिंह ने दुकान खोली तो छत टूटी हुई दिखाई दी। सेल्समेन ने घटना की जानकारी दी।
मौके पर पहुंचकर देखा तो चोर काउंटर में रखे करीब 25 हजार रुपये नकद और करीब 60 हजार रुपये की मंहगी शराब की बोतलें ले गए। इससे पहले भी 24 अगस्त 2022 को दुकान की छत तोड़कर चोरी की घटना हुई थी। रकाबगंज थाना प्रभारी निरीक्षक सुदामा लाल ने बताया कि पुलिस फुटेज की मदद से चोरों की तलाश में जुटी है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।