{"_id":"6a6d133ac7b9a55fbf02afde","slug":"theft-at-gym-incident-caught-on-cctv-agra-news-c-421-1-ag11013-13756-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जिम में चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जिम में चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद
Sat, 01 Aug 2026 02:57 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
रुनकता। क्षेत्र के हाईवे किनारे स्थित जिम में चोरी हो गई। जिम संचालक पिंटू बघेल ने बताया कि ,मंगलवार शाम करीब दस बजे जिम बंद कर गए थे। सुबह आकर देखा तो जिम में रखे कई डंबल, प्लेट व रॉड सहित काफी सामान गायब था। चोरी की घटना जिम में लगे सीसीटीवी कैमरे कैद हो गई है। वीडियो में चोर मंगलवार रात करीब एक बजे जिम के अंदर रखी सीढ़ी उठाते हुए दिखाई दे रहे हैं। सीढ़ी के सहारे ही चोर जिम में रखा करीब एक लाख रुपये का सामान निकालकर ले गए। जिम संचालक ने घटना की शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन