फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The youth of Mainpuri, who was running away with silver ornaments, was caught

चांदी के गहने लेकर भाग रहे मैनपुरी के युवक को पकड़ा

Fri, 18 Feb 2022 01:20 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 01:20 AM IST
विज्ञापन
The youth of Mainpuri, who was running away with silver ornaments, was caught
बाह (आगरा)। बृहस्पतिवार को बिजौली रोड स्थित स्वर्णकार के यहां से चांदी के गहने लेकर भाग रहे मैनपुरी के युवक को पकड़ कर लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर युवक के पास से गहने बरामद किए हैं।
विज्ञापन

कचौराघाट निवासी सोनू की बिजौली रोड पर सोने चांदी की दुकान है। सोनू ने पुलिस को बताया कि दोपहर में एक युवक चांदी की अंगूठी और ओम खरीदने के लिए आया था। देखते समय चार अंगूठी और एक ओम लेकर वह बाइक से भागने लगा। दुकानदार ने शोर मचाते हुए उसे पकड़ने का प्रयास किया। लोगों ने आवाज सुनकर आरोपी युवक को घेरकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस को युवक ने अपना नाम सलीम निवासी महबूब नगर मैनपुरी बताया। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि चोरी का सामान बरामद कर लिया गया है। केस दर्जकर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed