फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The young man injured his wife and threw her in the drain

युवक ने पत्नी को घायल कर नाले में फेंका

Fri, 10 Jun 2022 01:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
The young man injured his wife and threw her in the drain
एत्मादपुर। ताजगंज के कोलक्खा निवासी युवक ने बुधवार की रात पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर उसे झरना नाले में फेंक दिया। तीन वर्षीय बेटी को लेकर फरार है। युवक पत्नी व बेटी को बाइक से घुमाने के बहाने लेकर निकला था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को नाले से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़िता के भाई प्रेमसिंह निवासी मंडी समिति एत्माद्दौला ने थाने में तहरीर दी है। इसके मुताबिक उसकी बहन आशा उर्फ रूबी की शादी की शादी पांच वर्ष पूर्व विकास निवासी कोलक्खा थाना ताजगंज के साथ हुई थी। आशा दो वर्षों से पति के साथ एत्माद्दौला के महावीर नगर में रह रही थी। विकास प्राइवेट नौकरी करता है। आरोप है कि वह शराब पीकर आए दिन आशा की पिटाई करता है। बुधवार की रात विकास पत्नी आशा और तीन वर्षीय बेटी एलेंज को बाइक से घुमाने के बहाने झरना नाले पर पहुंचा। हाईवे पर बाइक रोककर पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल होने के बाद पत्नी को झरना नाले में फेंक दिया और बेटी को लेकर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को नाले से निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अरुण कुमार बालियान ने बताया कि पीड़ित महिला के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी पति की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed