{"_id":"68939d21b35b4a8cda07bb02","slug":"the-young-man-consumed-poisonous-substance-died-during-treatment-mainpuri-news-c-174-1-mt11005-142808-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: युवक ने खाया विषाक्त पदार्थ, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: युवक ने खाया विषाक्त पदार्थ, इलाज के दौरान मौत
Wed, 06 Aug 2025 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 06 Aug 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
भोगांव। मोहल्ला चौधरी में युवक ने विषाक्त पदार्थ खाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।
आलोक (18) मंगलवार रात करीब 9 बजे खाना खाकर सोने चला गया था। परिजन के अनुसार रात करीब सवा 11 बजे उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन को इसका पता चला, तो वे उसे जिला अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान बुधवार तड़के आलोक की मौत हो गई। अस्पताल से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने मौके पर गई और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि युवक दो दिन पहले ही दिल्ली से घर आया था, जहां वह एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। आलोक की मौत की खबर मिलते ही उसकी मां देवकी और पिता नीरज का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ भोगांव सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि युवक ने यह कदम क्यों उठाया पुलिस मामले की जांच कर रही है।