फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   the woman of ukraine got died in car accident on yamuna express way

यूक्रेन की महिला के लिए यमुना एक्सप्रेस वे बना मौत का हाईवे

Tue, 26 Dec 2017 06:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 26 Dec 2017 06:39 AM IST
विज्ञापन
the woman of ukraine got died in car accident on yamuna express way
demo pic - फोटो : Demo Pic
यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार की सुबह करीब आठ बजे महावन के निकट सड़क पर पड़े पत्थर से बचने के चक्कर में बेकाबू हुई कार डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में यूक्रेन निवासी एक युवती और दिल्ली के एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


इसके अलावा एक युवती समेत दो लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। दिल्ली में दुर्गापुरी निवासी वैभव (23) पुत्र रामेश्वर अपने साथी अंकित निवासी झर्झर हरियाणा और यूक्रेन की युवती वोकदाना (26) और उसकी साथी 16 वर्षीय मारिया पुत्री वरिसिवा के साथ कार से कानपुर से दिल्ली जा रहे थे। कार को वैभव चला रहा था। 
विज्ञापन


जब यह लोग एक्सप्रेसवे पर महावन के पास पहुंचे तो सड़क पर पड़े पत्थर से बचने के चक्कर में कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे में कार चला रहे वैभव की मौके पर ही मौत हो गई और यूक्रेन की युवती वोकदाना ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।महावन पुलिस ने इस हादसे में घायल मारिया और युवक अंकित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 

घायल अंकित ने बताया कि वह दोस्त वैभव के कहने पर कानपुर शादी में शामिल होने गया था। कानपुर से दिल्ली लौटते समय हादसा हो गया। उसने बताया कि यूक्रेन की युवतियां वैभव के साथ ही आई थीं। वह उनके बारे में कुछ नहीं जानता है। 

महावन एसएसआई सतीश चंद ने बताया कि हादसे की कार और सामान परिजनों को सुपुर्द किया जा रहा है। एलआईयू इंसपेक्टर मुन्नीलाल गौड़ ने बताया यूक्रेन हादसे की जानकारी एंबैसी को दे दी गई है। यूक्रेन की मृतक युवती वोकदाना के शव को फ्रीजर में रखवा दिया गया है। उनके परिजन के आने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

प्लीज, गिव मी जूस...

the woman of ukraine got died in car accident on yamuna express way
हादसे में घायल विदेशी महिला - फोटो : अमर उजाला
यूक्रेन के किरवोग्रेड शहर की रहने वाली घायल मारिया को पुलिस ने सड़क हादसे के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद वह बार-बार प्लीज गिव मी जूस...कहकर जूस मांगती रही लेकिन उसे किसी ने न तो जूस ही दिया और न ही खाने की और कोई चीज। अस्पताल में तैनात चिकित्सक ने उसे खाने की कुछ भी देने से इंकार कर दिया।

चार घंटे बाद समझ आया वीजा कहां है

the woman of ukraine got died in car accident on yamuna express way
demo pic - फोटो : demo pic
इसे पुलिस की लापरवाही ही कहेंगे कि घायल यूक्रेन की युवती जिला अस्पताल में भर्ती होने के बाद से ही हर किसी को बताती रही कि उसका वीजा-पासपोर्ट दिल्ली में जहां वह रुकी है उस होटल में रखा है और वह उस होटल में अपने फोन से संपर्क कर सकती है।

युवती बार-बार कह रही थी कि उसका फोन दुर्घटनाग्रस्त हुई कार में रखा है। इसके बाद भी चार घंटे तक मौजूद पुलिसकर्मी इस बात में माथा पच्ची करते रहे कि युवती का वीजा पासपोर्ट कहां है।

इवेंट कंपनी में काम करता था वैभव

the woman of ukraine got died in car accident on yamuna express way
death - फोटो : demo
मृतक वैभव दिल्ली की एक इवेंट कंपनी में काम करता था। पुलिस की मानें तो वैभव कानपुर में एक शादी में इवेंट के लिए ही गया था। उसके साथ यूक्रेन की युवतियां थीं। वैभव की मौत की सूचना मिलते ही ईवेंट कंपनी के लोग जिला अस्पताल आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed