{"_id":"6a63c9235a53c2f6760c003e","slug":"the-weather-will-remain-clear-for-three-days-with-rain-expected-again-from-the-28th-agra-news-c-25-1-agr1067-1116772-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: तीन दिन साफ रहेगा मौसम, 28 से फिर बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: तीन दिन साफ रहेगा मौसम, 28 से फिर बारिश के आसार
विज्ञापन
आगरा। ताजनगरी में दो दिनों की बारिश के बाद अब मौसम साफ हो गया है। इसके साथ ही तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक आसमान साफ रहेगा और तापमान में इजाफा देखने को मिलेगा। हालांकि, 28 जुलाई से एक बार फिर आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है।
शुक्रवार को दिनभर खिली चिलचिलाती धूप और उमस ने लोगों को काफी परेशान किया, जिससे लोग पसीने से तर-बतर नजर आए। मौसम केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक, अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी दिनों में धूप तेज होने से गर्मी और उमस और बढ़ने का अनुमान है, जिससे राहत के लिए लोगों को 28 तारीख का इंतजार करना होगा।