{"_id":"628a6fbbeb23dc6d970c890c","slug":"the-weather-became-pleasant-after-the-drizzle-in-the-night-kasganj-news-agr5343264112","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में हुई बूंदाबांदी के बाद मौसम हुआ सुहाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में हुई बूंदाबांदी के बाद मौसम हुआ सुहाना
विज्ञापन
कासगंज। शनिवार रात को हुई बूंदाबांदी से पारा गिर गया। रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहा। मौसम बदलने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिल गई।
शुक्रवार को दिन में पारा 46 डिग्री तक पहुंच गया था। शनिवार को मौसम में बदलाव आ गया। दिन में जहां बादल छाए रहे, वहीं रात के समय तेज हवा चलने के साथ ही बूंदाबांदी हो गई। इससे मौसम काफी सुहाना हो गया। रविवार सुबह ठंडी हवा चलने लगी।
न्यूनतम पारा मात्र 27 डिग्री तक रहा। लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। दोपहर के समय भी आसमान में हल्के बादल छाए रहे। जिससे सूर्य की तपिश से लोगों को राहत मिल गई। अधिकतम पारा 36 डिग्री तक ही रहा।