फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The villagers stopped the construction of the tank, agreed on persuasion

Agra News: ग्रामीणों ने रुकवाया टंकी का निर्माण, समझाने पर माने

Sun, 26 Feb 2023 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 26 Feb 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
The villagers stopped the construction of the tank, agreed on persuasion
घिरोर।
विज्ञापन

विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत फैजपुर में जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी का निर्माण कार्य प्रस्तावित है। रविवार को काम शुरू होने पर ग्रामीणों ने कार्य रुकवा दिया। उनका आरोप था कि जमीन खेल मैदान की है। बाद में अधिकारियों के समझाने पर वे मान गए।
हर घर जल पहुंचाने के लिए ग्राम पंचायत फैजपुर में भी पानी की टंकी का निर्माण होना है। इसके लिए पहले ही ग्रामसभा ने जमीन का प्रस्ताव कर दिया था। रविवार को जब टंकी का निर्माण कार्य शुरू हुआ तो ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ये कहते हुए कार्य रुकवा दिया कि उक्त भूमि खेल मैदान की है। अगर यहां पानी की टंकी बन जाएगी तो खेलकूद कहां होंगे।
विज्ञापन

जानकारी होते ही तहसीलदार कमल कुमार सिंह व थाना प्रभारी नरेंद्र पाल सिंह ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामबहादुर के साथ कुछ सभ्रांत लोगों को बुलाकर थाने पर बैठक की। उन्होंने बताया कि उक्त जमीन ग्रामसभा की है और ग्रामसभा के लोगों के लिए ही इस पर पानी की टंकी का निर्माण कराया जा रहा है। अधिकारियों के समझाने पर ग्रामीण मान गए। सोमवार से पानी की टंकी का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इस दौरान कानूनगो महेश तोमर, लेखपाल अनुराग यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed