फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The Unity March saw chants of Vande Mataram and Bharat Mata ki Jai.

Agra News: यूनिटी मार्च में गूंजे वंदे मातरम और भारत माता के जयकारे

Sat, 22 Nov 2025 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
The Unity March saw chants of Vande Mataram and Bharat Mata ki Jai.
गंजडुंडवारा। भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर पटियाली विधानसभा क्षेत्र के गंजडुंडवारा में यूनिटी मार्च निकाला गया। पूरे नगर में वंदे मातरम और भारत माता के जयकारे लगाते हुए मार्च निकला।भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर भारद्वाज ने यूनिटी मार्च का झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी, पूर्व विधायक ममतेश शाक्य ने भी इस दौरान सरदार पटेल के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। कादरगंज रोड से शुरू होकर यूनिटी मार्च टीन बाजार, राजाराज चौराहा, सराफा बाजार, हनुमानगढ़ी चौराहा, रेलवे रोड इलाके में निकला। एचएन इंटर कॉलेज पर यूनिटी मार्च का समापन हुआ। इस दौरान नगर अध्यक्ष ऋषि अग्रवाल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, संजीव चौहान, संजीव महाजन, अजहर हुसैन, अमित प्रकाश महाजन, किशन दिवाकर, मनजीत सिंह राठौड़, विजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed