फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The truth about every household tap scheme was exposed in front of the special secretary

Agra News: विशेष सचिव के सामने खुली हर घर नल योजना की पोल

Sat, 24 May 2025 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 24 May 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
The truth about every household tap scheme was exposed in front of the special secretary
मैनपुरी। शासन के आदेश पर शनिवार को विशेष सचिव कृषि, कृषि विपणन एवं विदेश व्यापार, टीके शिबु मैनपुरी आए। उन्होंने कई परिजयोजनाओं का निरीक्षण किया। मेरापुर गुजराती के कुछ लोगों ने बताया कि हर घर जल योजना के तहत कनेक्शन तो मिल गया। मगर, पानी नहीं आया। ब्लॉक जागीर के ग्राम मेरापुर गुजराती और चंदरपुर में जल जीवन मिशन के तहत निर्मित ओवरहेड टैंकों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर पाइप पेयजल की गुणवत्ता को बेहतर बताया और सभी को पीने के लिए इसी पानी का उपयोग करने की सलाह दी। शिबु ने चेतावनी दी कि गांव में स्थापित हैंडपंप के पानी में फ्लोराइड की मात्रा हो सकती है, जिससे पेट और दांतों संबंधी बीमारियां हो सकती हैं। मेरापुर गुजराती में 1.50 करोड़ की लागत से बने 100 केएल क्षमता के ओवरहेड टैंक का निरीक्षण किया। ग्रामीणों से वार्ता की। इसमें पता लगा कि पानी के कम प्रेशर और आपूर्ति न होने की समस्या है। ग्रामीण देवीलाल, संत कुमार, हंसमुखी, सरिता, उर्मिला, और राहुल से संवाद किया। संत कुमार ने बताया कि उसका कनेक्शन लगाया तो गया था लेकिन जलापूर्ति कभी नहीं हुई, मिस्त्री ने पाइप भी हटाकर रख दिया। वहीं हंसमुखी ने बताया कि उसके घर तक पानी काफी कम प्रेशर से पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed