फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The truck crushed husband in front of the wife, death

दर्दनाक हादसाः पत्नी के सामने पति को ट्रक ने कुचला, मौत

Mon, 24 Sep 2018 11:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Mon, 24 Sep 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
The truck crushed husband in front of the wife, death
प्रतीकात्मक तस्वीर

आगरा के यमुना ब्रिज स्टेशन स्थित माल गोदाम में सोमवार दोपहर पत्नी के सामने पति को ट्रक ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देखकर पत्नी बेहोश होकर गिर पड़ी। उसे लोगों ने किसी तरह संभाला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन

 
नगला फटूरी, एत्माद्दौला निवासी सुल्तान (45) पुत्र बशीर खां माल गोदाम में माल ढोने का काम करता था। सोमवार दोपहर को ट्रक से माल उतार रहा था। तभी एक ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


घटना के समय सुल्तान की पत्नी बानो भी खाना देने आई हुई थी। पति की हालत देखकर पत्नी बेहोश हो गई। हादसे में सुल्तान की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं ट्रक को कब्जे में ले लिया। चालक भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुल्तान के पांच बच्चे हैं। वह किराये के मकान में परिवार सहित रहता था। घर के मुखिया की मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। सुल्तान मूलरूप से पिनाहट का रहने वाला था। इंस्पेक्टर थाना एत्माद्दौला ने बताया कि बानो की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed