फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The torrential rains submerged roads and fields, blocking roads and towns.

Agra News: आफत की बारिश से सड़कें और खेत जलमग्न, बंद हुए गांव-कस्बों के रास्ते

Wed, 08 Jul 2026 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
The torrential rains submerged roads and fields, blocking roads and towns.
बाह: बारिश में जलमग्न महिला अस्पताल परिसर
आगरा। झमाझम बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त कर दिया है। जिलेभर में मंगलवार दोपहर से शुरू होकर बुधवार शाम तक जारी रही झमाझम बारिश से गांव-कस्बों की सड़कें जलमग्न हो गई हैं। खेतों में पानी भर गया है। रास्ते अवरुद्ध हो गए हैं, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बटेश्वर के मुख्य मार्ग पर भरा 2 फीट पानी, बत्ती गुल
बटेश्वर-शौरीपुर मार्ग पर जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने का खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। यहां बिहारी जी मंदिर से लेकर पातालेश्वर मंदिर तक सड़क पर करीब दो फीट तक पानी भर गया है। गंदा पानी सड़क पर जमा होने से कई रास्ते अवरुद्ध हो गए हैं। श्रद्धालुओं को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत व्यवस्था भी चरमरा गई। मंगलवार को दिन में तीन घंटे की अघोषित कटौती के बाद देर रात करीब 1:30 बजे बिजली गुल हुई, वह बुधवार को 14 घंटे बीत जाने के बाद भी सुचारू नहीं हो सकी। बुधवार शाम करीब 5 बजे जाकर बिजली आपूर्ति आंशिक रूप से बहाल की जा सकी।
विज्ञापन

जैतपुर सीएचसी मार्ग पर भरा घुटनों तक पानी

बाह। जैतपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के एक मात्र मार्ग पर बुधवार को हुई झमाझम बारिश का पानी घुटनों तक भर गया। पानी निकासी का इंतजाम न होने की वजह से अस्पताल मार्ग के लोग घरों में कैद होकर रह गए। समाजसेवी कुलदीप भदौरिया ने बताया कि बुधवार तड़के से लेकर दोपहर 2 बजे तक जलमग्न रहे मार्ग की वजह से इलाज के लिए मरीज अस्पताल नहीं पहुंच पाए। सीएचसी जैतपुर के चिकित्साधिकारी डॉ. विनय कुमार ने बताया कि जलभराव की समस्या के समाधान के लिए ब्लॉक और पंचायत के अधिकारियों से कई बार बात की गई है। लेकिन समस्या जस की तस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेतों में बिछी चारे की फसल में दौड़ने लगी सड़ांध
बाह। बीते चार दिन से हो रही बारिश का पानी खेतों में भर गया है। जरार के सुरेन्द्र सिंह, धोबई के अर्जुन सिंह, चांगौली के सुरेन्द्र दुबे, गुंगावली के संजय तोमर, कनेरा के अजयपाल सिंह, भाऊपुरा के आकाश जादौन ने बताया कि बारिश का पानी खेतों में भरने से बिछी चारे की फसल सड़ने लगी है। बारिश नहीं थमी तो फसल गलकर नष्ट हो जाएगी। फसल नष्ट होने से पशुपालन से जुड़े किसानों के सामने चारे का संकट मुसीबत बन जाएगा। वहीं जैतपुर और बाह ब्लॉक के 150 गांवों में बुधवार तड़के से दोपहर 2 बजे तक झमाझम बारिश हुई। बारिश के चलते पशुओं के बाड़े में कीचड़ और दलदल के हालात पैदा हो गए हैं। बारिश के दौरान दुधारू मवेशी खूंटों पर भूखे बंधे रहे। बारिश थमने के बाद ही उन्हें दाना-चारा मिल सका। जरार के पुरषोत्तम सिंह, धोबई के रामेश्वर, जैतपुर के कुलदीप भदौरिया, उदयपुर कला के अजय सिंह भदौरिया ने बताया कि बारिश के पानी से उफनाए धोबई, भाऊपुरा, मिड़कौली, पार्वतीपुरा, धनियापुरा, उदयपुर कला के तालाब का पानी गलियों में भरने से सफाई की पोल खुल गई है। बारिश के दौरान दोनों विकास खंडों के सभी गांवों में बिजली की लाइनें ब्रेकडाउन में रही। नरहोली के भूपेन्द्र सिंह चौहान, जरार के राहुल शर्मा, पुरा कनेरा के छोटेलाल ने बताया कि बारिश थमने के घंटों बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
स्कूल परिसरों में भरा पानी, टपक रहीं छतें

बाह। जैतपुर-बाह क्षेत्र में लगातार 9 घंटे हुई बारिश का पानी कई परिषदीय स्कूलों के परिसर में भर गया है। भाऊपुरा के तालाब का पानी प्राथमिक विद्यालय परिसर में पहुंच गया है। कल्यानपुरा के प्राथमिक विद्यालय में बारिश का पानी भर गया है। शौचालय तक जलभराव हो गया है, भवन जर्जर हालत में है। प्राथमिक विद्यालय फरैरी का भवन भी जर्जर हालत में है, प्राथमिक विद्यालय रेंका की दीवार दरक गई है। रिसकर पानी परिसर में आने लगा है। वीरमपुरा के प्राथमिक विद्यालय की छत टपकने लगी है। दीवार में सीलन आ गई है। गौंसिली के जूनियर हाईस्कूल की छत टपकने लगी है। कनेरा के प्राथमिक विद्यालय के कमरों एवं कार्यालय में छत से पानी टपकने लगा है। पार्वतीपुरा के प्राथमिक विद्यालय की छत भी टपक रही है। लगातार हुई बारिश के मद्देनजर बाह के खंड शिक्षा अधिकारी अमरनाथ ने जारी की एडवाइजरी में कहा है कि जर्जर एवं क्षतिग्रस्त भवन और छत टपकने की स्थिति में बच्चों को सुरक्षित भवन में शिक्षण कार्य कराया जाए।
खेरागढ़ तहसील परिसर जलमग्न

खेरागढ़ के प्राथमिक विद्यालय नगला जोधना में बारिश का पानी भरने से बच्चों को निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्राथमिक विद्यालय सैंया 2 में बारिश का पानी भर गया। विद्यालय परिसर और कक्षा कक्षों तक पानी भर जाने से विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था प्रभावित हो गई। वहीं विद्यालय जलभराव में बंदरों के झुंड आ गए और जमकर उत्पात मचाया। बच्चों के निकलने का रास्ता न होने व विद्यालय में बैठने की व्यवस्था न होने के कारण शिक्षकों को बच्चों को घर भेजना पड़ा। अभिभावकों ने डीएम आगरा और बीएसए आगरा से विद्यालयों में हो रहे जलभराव की पानी निकासी की व्यवस्था कराए जाने की मांग की है। वहीं मंगलवार रात से शुरू हुई तेज बारिश के कारण तहसील परिसर पानी से लबालब भर गया।
गुर्जर खंडेर में ओवरफ्लो हुआ तालाब, जटपुरा में घरों के अंदर घुसा गंदा पानी
फतेहाबाद। विकासखंड फतेहाबाद में लगातार हो रही बारिश ने ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों की पोल खोलकर रख दी है। ग्राम पंचायत गुर्जर खंडेर में तालाब ओवरफ्लो होने से पानी आबादी क्षेत्र में पहुंच गया है। ग्रामीण केशव सिंह के अनुसार, यादव सिंह, कालीचरन, बनवारी लाल, अरविंद और भागीरथ समेत आधा दर्जन से अधिक परिवारों के घरों के सामने जलभराव हो गया है। इससे स्कूली बच्चों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, ग्राम पंचायत जटपुरा में हालात और भी बदतर हैं। ग्रामीण दुशासन सिंह ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान द्वारा आरसीसी खरंजे पर करीब चार-चार फीट मिट्टी डलवा देने से पानी का निकास पूरी तरह बंद हो गया है। इसके चलते सरनाम सिंह, बीरी सिंह, नाहर सिंह, महेंद्र सिंह सहित दर्जनों ग्रामीणों के घरों में गंदा पानी भर गया है। लोग छतों पर खाना बनाने को मजबूर हैं और घरों में सांप-बिच्छू निकलने से दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जल निकासी की व्यवस्था कराने और संक्रामक बीमारियों से बचाव की गुहार लगाई है।

रुनकता तिरोहे पर जलभराव
अछनेरा में आगरा-जयपुर हाईवे पर स्थित रुनकता तिराहे पर बारिश के बाद हुए भीषण जलभराव से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क पर पानी भर जाने से काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed