फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The thug took the jewelry from the Saraf's shop

सराफ की दुकान से जेवर ले गया ठगी

Wed, 18 May 2022 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
The thug took the jewelry from the Saraf's shop
करहल। कस्बा में नई पानी टंकी के पास स्थित एक दुकान पर पहुंचे एक ठग ने दुकानदार के पैर छूकर पहचान निकाली। इसके बाद जेवर घर पर दिखाने की सिफारिश करने की बात कही। जेवर लेकर गया ठग वापस नहीं आया। पीड़ित स्वर्णकार ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला काजी निवासी सराफा व्यवसायी अशोक कुमार नई पानी टंकी के पास दुकान करते हैं। बुधवार की सुबह दुकान पर एक युवक आया और उसने गांव धोबई का रहने वाला सुरेंद्र सिंह बताया। जेवर देखने के बाद सोने के दो जोड़ी टॉप्स, दो जोड़ी कुंडल, एक जोड़ी झाले पसंद किए और कहा कि वह इन्हें घर पर दिखाने के लिए ले जाएगा। सराफ ने मना किया। इसी बीच अतिराजपुर निवासी सुरेश दुकान पर आ गए। ठग ने तुरंत उनके पैर छुए और कहा कि वह उनके पड़ोसी गांव का रहने वाला है। सुरेश की सिफारिश पर ठग जेवर लेकर चला गया। जब काफी समय बीतने के बाद भी व जेवर लेकर नहीं लौटा तो अशोक ने सुरेश से संपर्क किया। सुरेश ने कहा कि वह युवक को नहीं जानता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed