फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The then BDO, secretary and head were fined Rs 15,000 each.

Agra News: तत्कालीन बीडीओ, सचिव व प्रधान पर 15-15 हजार का जुर्माना

Sun, 22 Oct 2023 01:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 22 Oct 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
The then BDO, secretary and head were fined Rs 15,000 each.
कासगंज। प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए चयनित पात्र को आवास आवंटन न होने की शिकायत को स्थायी लोक अदालत ने गंभीरता से लिया। इस पूरे मामले की सुनवाई करते हुए स्थाई लोक अदालत ने तत्कालीन बीडीओ, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी और ग्राम प्रधान को नोटिस जारी कर 15-15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही 30 दिन में पात्र का नाम सूची में शामिल कर आवास आवंटन करने के निर्देश दिए।ग्राम पंचायत बाहिदपुर माफी के खेलन देवी ने वर्ष 2017 में प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन किया था। वर्ष 2017 की सूची में उनका नाम छुट गया था, लेकिन वर्ष 2018 की सूची में उनका नाम शामिल कर लिया गया। खेलन देवी का नाम सूची में तीसरे नंबर पर था, लेकिन उन्हें आवास आवंटन नहीं किया। जबकि क्रमांक 16 तक के व्यक्ति को आवास आवंटित किया गया। खेलन देवी आवास के लिए बार बार ग्राम प्रधान, बीडीओ के पास चक्कर काटती रहीं, लेकिन उन्हें आवास नहीं मिला। बाद में वह स्थाई लोक अदालत की शरण में पहुंची। जहां पूरे मामले की स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद, सदस्य बसंत शर्मा एवं डा. सपना अग्रवाल ने मामले में सुनवाई की। लोक अदालत ने निर्णय लेते हुए कहा कि खेलन देवी का नाम पात्रता के आधार पर आवास सूची में तीस दिन के अंदर शामिल किया जाए ओर शासन के अनुमोदन के पश्चात नियमानुसार आवास का आवंटन करें। उन्होंने कहा कि पीडि़ता को आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ा है। इसके लिए तत्कालीन खंड विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एवं ग्राम प्रधान बाहिदपुरमाफी 15-15 हजार रुपये का जुर्माना अदा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed