फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The supply team recovered 27 quintals of wheat, rice from the shop

Agra News: राशन का 27 क्विंटल गेहूं, चावल आपूर्ति विभाग की टीम ने पकड़ा

Sat, 07 Jan 2023 11:26 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
The supply team recovered 27 quintals of wheat, rice from the shop
कासगंज के सोरोंजी में खाद बीज की दुकान पर मिले राशन का खाद्यान्न मिलने पर कार्रवाई करती खाद्यान् - फोटो : KASGANJ
कासगंज। सोरोंजी थाना क्षेत्र के सलेमपुरबीबी गांव में शनिवार को एक खाद बीज की दुकान से 27 क्विंटल गेहूं और चावल खाद्यान्न पकड़ा गया। इस मामले में डीएम ने आरोपी युवक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

आपूर्ति विभाग की टीम ने सलेमपुरबीबी गांव स्थित पुष्पेंद्र दीक्षित की खाद बीज की दुकान पर छापा मार की कार्रवाई की। इस दौरान दुकान से 8 क्विंटल गेहूं खुले हाल में तथा 2 क्विंटल गेंहू बोरी में बंद मिला। इसी तरह से 10 क्विंटल चावल खुला तथा 8 क्विंटल बोरे में भरा बंद मिला। इस दौरान जांच के दौरान दुकानदार पुष्पेंद्र को खाद्यान्न की कालाबाजारी करने का आरोप पाया गया। खाद्यान्न विभाग की टीम ने खाद्यान्न को कब्जे में ले लिया। साथ ही इसकी सूचना जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार और एसडीएम पंकज कुमार ने जिलाधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित की। जिलाधिकारी ने दुकानदार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed