{"_id":"610d7d038ebc3eaa0b262bd4","slug":"the-streets-of-the-city-s-neighborhoods-are-worse-than-the-villages-mainpuri-news-agr50279142","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के मोहल्लों की गलियां गांव से ज्यादा बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के मोहल्लों की गलियां गांव से ज्यादा बदहाल
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला शिवनगर की गली में कीचड़
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। मूलभूत सुविधाओं के लिए लोग गांव से आकर शहर में बस गए, लेकिन यहां भी बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। नगर पालिका प्रशासन की अनदेखी के कारण शहर के कई मोहल्लों में गलियों की स्थिति गांव से भी ज्यादा बदहाल है। जलभराव और कीचड़ से इन रास्तों पर निकलना मुश्किल है। विकास कार्य होने का इंतजार करते-करते लोग थक गए हैं। न तो गलियों का निर्माण हुआ और न ही जलनिकासी के लिए नाला और नाली बनाए गए हैं।
मोहल्ला शिवनगर की मुख्य गली आज भी कच्ची है। वर्ष भर तो लोग यहां जलभराव से परेशान रहते हैं। अब बरसात में इस गली में कीचड़ हो गया है, जिससे लोगों को घरों से निकलने में भी परेशानी उठानी पड़ रही हैं। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि नगर पालिका प्रशासन को कई बार शिकायतीपत्र दिया गया, लेकिन आज तक गली का निर्माण नहीं कराया गया।
चांदेश्वर रोड पर मुख्य सड़क से घरों के लिए जाने वाली गली कच्ची है। बरसात के कारण गली में पानी भर गया है। इससे यहां के लोगों को घरों से बाहर आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को गली में जलभराव के कारण बीमारियां फैलने का भी डर सताने लगा है। पिछले साल इस मोहल्ले कई लोग डेंगू की चपेट में आए थे।
विज्ञापन
ईशन नदी के पास घरों को जाने वाली गली कच्ची है। जलनिकासी का इंतजाम न होने के कारण यहां बिन बरसात भी जलभराव रहता है। बरसात में गली में पानी भर गया है, इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही हैं। मोहल्ले के लोग घरों से बाहर निकलने के लिए भी परेशान हो रहे हैं। नगर पालिका प्रशासन उनकी परेशानी की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
नगला पाई मोहल्ले में कई गलियां कच्ची हैं। वर्ष भर तो लोग यहां नाली के पानी से परेशान रहते हैं अब बरसात में यहां जलभराव होने के कारण लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। लोग अपनी बाइक घर तक लेकर नहीं पहुंच रहे हैं। गली खराब होने के कारण बीमार लोगों को अस्पताल ले जाने में भी परेशानी उठानी पड़ रही है।