फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The stream of milk should not dry up from the heat

Agra News: लू की मार से सूख न जाए दूध की धार

Thu, 06 Jun 2024 03:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 06 Jun 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
The stream of milk should not dry up from the heat
कासगंज। गर्मी के कारण सभी परेशान हैं। पशु पक्षी भी परेशान हैं। गर्मी और लू से बचाव के लिए पशुपालन विभाग ने एडवाइजरी की हैं। जिसमें दुधारू व अन्य पशुओं को गर्मी व गर्म हवाओं से बचाव की सलाह दी गई है। जिससे दुधारू पशुओं के दुग्ध उत्पादन पर असर न हो।
विज्ञापन


मुख्य पशु चिकित्साधिकारी विजयवीर चंद्रयाल ने कहा कि गर्मियों में पशुओं के रोग प्रतिरोधी क्षमता और दुग्ध उत्पादन पर असर पड़ता है। गर्मियों में पशु के सूखा चारा खाने की मात्रा 10 से 30 और दुग्ध उत्पादन क्षमता में 20 से 30 प्रतिशत तक की कमी आ सकती है। लू लगने से पशु बीमार हो सकते हैं। गर्मियों में दुधारू पशुओं व नवजात बछड़े या बछियों की विशेष देखभाल जरूरी है। पशुओं को दिन में कम से कम तीन बार पानी पिलाएं। उन्हें प्रतिदिन ठंडे पानी से नहलाएं, इससे उनके तापमान को नियंत्रित रखने में मदद मिलेगी। पशुओं को सुबह नौ बजे के पूर्व और सायं पांच बजे के बाद ही चराना चाहिए। पशु बाड़े को ठंडा रखें। दुधारू पशुओं को गर्मी में सूखे चारे के साथ हरा चारा अवश्य दें। ज्वार, मूंग, मक्का आदि को हरे चारे के रूप में दे सकते हैं। पशुओं को पोषक तत्वों के लिए चुनी, दाना, चोकर, खली आदि को खिलाएं। पशुओं को छायादार पेड़ों के नीचे बांधे। सीधे धूप और गर्म हवाओं से बचाएं। लू लगने पर पशुओं के बीमार होने पर तुरंत उपचार कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed