फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The story describes the origin and glory of the Jyotirlingas.

Agra News: कथा में ज्योतिर्लिंगों की उत्पत्ति और महिमा का किया बखान

Fri, 19 Jun 2026 02:17 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
The story describes the origin and glory of the Jyotirlingas.
आगरा। विश्व सनातन ट्रस्ट की ओर से कमला नगर स्थित सुभाष नगर में श्री शिवमहापुराण कथा के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को कार्ष्णि मयंक उपाध्याय महाराज ने द्वादश ज्योतिर्लिंगों की उत्पत्ति, महिमा और महत्व की जानकारी दी। कहा कि द्वादश ज्योतिर्लिंगों का स्मरण, दर्शन अथवा पूजन से सारे पाप नष्ट हो जाते हैं।
विज्ञापन

बताया कि एक बार ब्रह्मा और भगवान विष्णु के बीच श्रेष्ठता को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ। उसी समय भगवान शिव अनंत अग्नि स्तंभ के रूप में प्रकट हुए। ब्रह्मा और विष्णु उसके आदि और अंत का पता नहीं लगा सके, तब उन्हें शिव की अनंत महिमा का बोध हुआ। यही दिव्य स्वरुप आगे चलकर ज्योतिर्लिंग के रूप में प्रतिष्ठित हुआ। मुख्य यजमान आकाश शर्मा एवं रेखा शर्मा ने व्यास पूजन किया। इस मौके पर महंत गोपी गुरु, पुष्कल गुप्ता, डॉ. दीपेश उपाध्याय, मनीषा वत्स, कमलेश शर्मा, अशोक नेताजी, प्रेम वर्मा, गीता सिंघल, ख्याति शर्मा, अरुंधति शर्मा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed