{"_id":"678fdef809a24575160b9320","slug":"the-servant-had-gone-back-after-serving-tea-early-in-the-morning-kasganj-news-c-175-1-kas1001-126818-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: तड़के चाय पिलाकर वापस चला गया था नौकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: तड़के चाय पिलाकर वापस चला गया था नौकर
Tue, 21 Jan 2025 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 21 Jan 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। रिटायर्ड एडीएम के नौकर धर्मेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि रिटायर्ड एडीएम की तबीयत कुछ समय से ठीक नहीं चल रही थी। वह रात में करीब 3 बजे के बाद गैस्ट हाउस पर पहुंचा था और उन्हें चाय पिलाई थी। चाय पिलाने के बाद सवा 4 बजे वापस चला गया। उसके बाद वह सुबह 9 बजे भी गैस्ट हाउस पर पहुंचा था। गैस्ट हाउस पर पुलिस ने जांच के लिए जब फॉरेंसिक जांच व डॉग स्क्वाइड की टीम को मौके पर बुलाया तो डॉग स्क्वाइड पहले घटनास्थल पर पहुंचा। उसके बाद वह गैस्ट हाउस के पीछे की ओर जाने लगा।
डॉग स्क्वाइड के डॉग के पीछे की ओर जाने पर अधिकारी भी पीछे की ओर गए, लेकिन डॉग स्क्वाइड के माध्यम से कोई ठोस सबूत नहीं मिला। रिटायर्ड एडीएम की हत्या के बाद शव पुलिस के द्वारा पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। जब पुलिस शव को कब्जे में ले रही थी तब रिटायर्ड एडीएम के गांव में रहने वाले कुछ परिजन मांग करने लगे कि उनकी पत्नी व बेटा आ जाएं तब शव उठाना। पत्नी व बेटा के पहुंचने में समय लग सकता था। ऐसी स्थिति में पुलिस उनके आने से पूर्व ही पुलिस शव पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए ले गई।घटनास्थल पर एक चप्पल टूटी पड़ी मिली। वहीं, एक पेंसिल भी टूटी पड़ी हुई थी। पुलिस ने सभी चीजों को एकत्रित किया है। उनकी भी जांच पड़ताल की जाएगी।