{"_id":"63128c443db330d33f1e7f1ce60ea689","slug":"the-self-immolation-in-jaitapur-farmer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैतपुर में किसान ने किया आत्मदाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैतपुर में किसान ने किया आत्मदाह
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Mon, 06 Apr 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान से बर्बाद किसानों का धैर्य टूटने लगा है। जैतपुर के गांव गढ़वार में एक किसान ने अपने घर में आत्मदाह कर लिया तो चित्राहाट और खेरागढ़ में तीन किसानों की सदमे से मौत हो गई।
जैतपुर के गढ़वार गांव के किसान रामरूप (62) पत्नी अतरश्री के पुत्र अशोक, शिवकुमार, सुरेंद्र बाहर नौकरी करते हैं। रामरूप ने करीब छह बीघा रकवे में आलू और करीब चार बीघा में गेहूं बोया था। रामरूप के भाई रामदीन और भतीजे कैलाश ने बताया कि पिछले दिनों लगातार हो रही बारिश से फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई। इसे लेकर रामरूप परेशान रहने लगे। रविवार तड़के करीब 5.30 बजे रामरूप ने घर का दरवाजा बंद कर खुद को आग लगा ली। चीखपुकार मचने पर गांव वाले पहुंचे, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
वहीं दूसरी ओर चित्राहाट के पाठकपुरा गांव के किसान मायाराम (70) की आलू का भाड़ा भी नहीं मिलने के सदमे से मौत हो गई। मायाराम ने 15 बीघा में आलू बोया था। भतीजा अवधेश कोल्ड स्टोर में आलू जमा करने इटावा गया था। जगह न मिलने पर वह आलू को मंडी में बेचने ले गया। उसने फोन पर बताया कि यहां तो आलू का भाड़ा भी निकल रहा है। यह सुनते ही मायाराम के हाथ से फोन छूट गया और जमीन पर गिर पड़े। कुछ ही पल में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
खेरागढ़ के बसई गांव में रमेश (52) ने सात बीघा जमीन में आलू बोया। शनिवार को वह आलू कोल्ड स्टोर में जमा करने गए थे, लेकिन जगह नहीं मिली तो लौट आए। इसी सदमे में रविवार को उनकी मौत हो गई। खेरागढ़ के ही ऊंटगिर गांव में राजेश (32) अपने खेत पर गया था। वहां खेत में फसल की तबाही वह बर्दाश्त नहीं कर सके और सदमे से मौत हो गई।
इनबाक्स....
पोस्टमार्टम न कराने पर ग्रामीणों ने किया बवाल
आगरा/खेरागढ़। बसई गांव में रमेश की मौत की जानकारी ग्रामीणों ने थाना खेरागढ़ पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने अनसुना कर दिया। इसके बाद ग्रामीण तहसील पहुंचे। उनकी मांग थी कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जाए। पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाया जाए। तहसील में भी अधिकारियों ने नहीं सुनी तो लोगों ने हंगामा कर दिया। उपजिलाधिकारी राम सिंह गौतम ने मदद का भरोसा दिलाया, तब जाकर लोग शांत हुए। सीओ एनके चौधरी ने बताया कि किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।