फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The saints' march echoed the call to clean the Yamuna; on Ekadashi, saints and villagers undertook a seven-kos circumambulation.

Agra News: संतों की पदयात्रा में गूंजी यमुना को स्वच्छ बनाने की अलख, एकादशी पर साधु-संतों और ग्रामीणों ने निकाली सात कोस की परिक्रमा

Thu, 28 May 2026 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
The saints' march echoed the call to clean the Yamuna; on Ekadashi, saints and villagers undertook a seven-kos circumambulation.
बटेश्वर मे पैदल परिक्रमा मे हर हर महादेव राधे राधे के उदघोष करते श्रद्धालू - फोटो : टूंडला के रैन बसेरा में लगी आग बुझाते लोग संवाद
्रबटेश्वर। तीर्थ नगरी बटेश्वर में एकादशी पर बुधवार को यमुना सफाई और बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ के संकल्प के साथ साधु-संतों ने पदयात्रा निकाली।संत बाबा सियाराम दास जी महाराज के नेतृत्व में निकाली गई सात कोस की परिक्रमा में यमुना को स्वच्छ बनाने की अलख जगाई गई।
विज्ञापन

बुधवार सुबह 6 बजे उनके जग्गा आश्रम से शुरू हुई परिक्रमा से साधु-संत और ग्रामीण, महिलाएं शामिल रहे। बटेश्वर नाथ (ब्रह्मलाल) मंदिर के दर्शन-पूजन के बाद आगे बढ़ी पदयात्रा में शामिल लोगों ने यमुना किनारे बने सभी मंदिरों के दर्शन किए गए। यात्रा शोरीपुर मार्ग, वनखंडेश्वर महादेव, मोरहारी और हनुमान गढ़ी से मनमथ होते हुए लौटकर जग्गा आश्रम पहुंची। यात्रा के दौरान ग्रामीणों यमुना में गंदगी न बहाने के लिए जागरूक किया गया। पदयात्रा में आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, मैनपुरी, मथुरा, एटा, हाथरस, के अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान आदि से भी काफी संख्या में पहुंचकर श्रद्धालु शामिल हुए। इसमें बाबा फकीरानंद, बाबा रामानंद, बाबा प्रकाशनंद बाबा गिरीशनंद, बाबा संतोष दास, प्रीतम दास, जाहर सिंह, पप्पू लाल, श्री भगवान, भूपेंद्र सिंह, आनंद कुमार, बैजंती देवी, सावित्री देवी, राधा देवी, उषा देवी, गुड्डी देवी आदि शामिल रहीं। संत बाबा सियाराम दास जी महाराज ने बताया कि वो इस यात्रा को बीते वर्ष 2010 से आरंभ की थी। जिसे लगभग 16 वर्ष हो गए है। ये यात्रा जन कल्याण जैसे यमुना सफाई, बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ को लेकर शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed