{"_id":"5bb25eaa867a557ec97f2c61","slug":"the-sacked-army-gang-killed-the-truck-driver","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बर्खास्त फौजी के गैंग ने चालक की हत्या कर लूटा था ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्खास्त फौजी के गैंग ने चालक की हत्या कर लूटा था ट्रक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Updated Mon, 01 Oct 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
मर्डर न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में हाईवे पर ट्रक लूट की वारदात करने वाला बर्खास्त फौजी गैंग के सरगना सहित पांच बदमाशों को सिकंदरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला भी है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर थाना सिकंदरा ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में सोनू शर्मा (निवासी शेखपुर अजीत, थाना हाथरस गेट, हाथरस) (हाल पता सीता नगर, रामबाग, एत्माद्दौला), दयाराम गुर्जर उर्फ फौजी (निवासी कामरका, थाना हसनपुर, पलवल, हरियाणा), दलवीर बघेल (निवासी ग्राम कामरका, थाना हसनपुर, पलवल, हरियाणा), प्रेमचंद्र यादव (निवासी नंदेश वास, थाना कामा, भरतपुर, राजस्थान) और मंजूषा पत्नी जयदेव (निवासी ग्राम खामी, थाना हसनपुर्र, पलवल, हरियाणा) हैं।
विज्ञापन
उनके पास से 4.95 लाख रुपये, नौ टन सरिया, एसेंट कार, बाइक, दो चाकू और तमंचा बरामद किया गया है। गैंग ने 19 सितंबर को 29 टन सरिया से लदा ट्रक लूटा था। चालक नरेंद्र परिचालक के साथ ट्रक लेकर झारखंड से सरिया लेकर आया था। उसे दिल्ली जाना था।
विज्ञापन
कोसी में शिव ढाबा पर खाना खाने के लिए रुका था। तभी मंजूषा ने चालक को जाल में फंसाया। दोस्ती करने के बाद शराब पिलाई। इसके बाद चालक परिचालक को इंजेक्शन लगाकर बेहोश कर दिए। बर्खास्त फौजी और उसके साथियों ने ट्रक को कब्जे में लेने के बाद महावन से राजस्थान ले गए।
यहां से शमसाबाद लाए, जहां ट्रक से सरिया उतारी। इसके बाद राजाखेड़ा (धौलपुर, राजस्थान) में छीतापुरा में उटंगन नदी के पुल के पास चालक को गोली मार दी। परिचालक का भी गला दिया, लेकिन वह बच गया। इस मामले में राजखेड़ा थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया था। रविवार रात को गैंग को सिकंदरा पुलिस और एसओजी ने कारगिल पर पकड़ लिया गया।
पुलिस के मुताबिक, गैंग बड़ी वारदात की फिराक में था। पुलिस टीम में इंस्पेक्टर सिकंदरा अजय कौशल, एसओजी निरीक्षक रवि त्यागी, एसआई अभय प्रताप, राजीव कुमार शामिल हैं।
बर्खास्तगी के बाद बना लिया गैंग
इंस्पेक्टर थाना सिकंदरा के मुताबिक, दयाराम गुर्जर सेना में कमांडो था। वह आगरा में तैनात था। 2012 में फोन से एक युवती से दोस्ती कर ली थी। युवती को मिलने के लिए कंपनी बाग में बुलाया था। इसी दौरान उसे पकड़ लिया। युवती के विरोध करने पर सिर में ईंट से प्रहार करके घायल कर दिया। इसके बाद दुष्कर्म किया।
इस मामले में पुलिस टीम बनाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। उसे जेल भेजा था। सेना से बर्खास्त कर दिया गया। साढ़े चार साल बाद जेल से रिहा हुआ तो गैंग बना लिया। पुलिस का कहना है कि इससे पहले उसने अछनेरा में भी डंपर की लूट की थी।
हाईवे पर महिला रुकवाती थी ट्रक
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी महिला मंजूषा हाईवे पर खड़ी होकर लिफ्ट लेने के बहाने ट्रक रुकवाती थी। वह नर्स थी। मगर, बदमाशों के संपर्क में आने के बाद लूट में शामिल होने लगी। वह बेहोशी का इंजेक्शन लगाती थी।