फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The robber came as a customer, ran away with the mobile on the pretext of seeing

ग्राहक बनकर आया लुटेरा, देखने के बहाने मोबाइल ले भागा

Fri, 03 Sep 2021 01:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
The robber came as a customer, ran away with the mobile on the pretext of seeing
आगरा। संजय प्लेस स्थित मोबाइल के शोरूम में एक युवक ग्राहक बनकर आया। मोबाइल देखने के बहाने हाथ में ले लिया। शोरूम से तेजी से भाग निकला। सड़क पर कार स्टार्ट करके बैठे साथियों के साथ रफूचक्कर हो गया। शोरूम पुलिस चौकी के पास स्थित है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

यह शोरूम दयालबाग निवासी शालू गुप्ता का है। उन्होंने पुलिस को बताया कि बुधवार रात तकरीबन साढ़े नौ बजे शोरूम बंद करने की तैयारी कर रहे थे। तभी कार से चार युवक आए। एक काउंटर पर पहुंचा। तीन साथी सड़क पर कार में ही बैठे रहे। शोरूम में आए युवक ने कहा, मोबाइल खरीदना है। शालू ने कीमत पूछी।
विज्ञापन

युवक ने 20 हजार रुपये बोल दिया। शालू ने एक मोबाइल दे दिया। युवक ने दूसरा मोबाइल दिखाने के लिए कहा। दूसरा मोबाइल निकालने के लिए शालू जैसे ही पीछे की तरफ मुड़े, युवक मोबाइल लेकर भाग लिया। कर्मचारी उसके पीछे दौड़े। युवक के साथियों ने कार स्टार्ट कर रखी थी। वह कार में बैठा और साथियों के संग भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की जांच में सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में आरोपी मोबाइल लेकर भागता दिख रहा है। पड़ताल में पता चला कि इसी तरह की घटना देवरी रोड स्थित एक दुकान में भी हुई थी। युवक मोबाइल लेकर भागा था। वह भी नहीं पकड़ा जा सका था।
घर के पास टहल रही महिला का मोबाइल, चेन लूटी
मोबाइल के कवर में रखी थी चेन और एटीएम कार्ड, लूट ले गए बदमाश
आगरा। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। घर के सामने भी वारदात हो सकती है। जयपुरिया कॉलोनी में ऐसा ही हुआ। बदमाशों ने घर के पास टहल रहीं दो महिलाओं से मोबाइल लूट लिया। मोबाइल के कवर में सोने की चेन और एटीएम कार्ड भी था। वह भी बदमाश ले गए।

शमसाबाद रोड स्थित जयपुरिया कॉलोनी का इलाका ताजगंज थाना क्षेत्र में आता है। कॉलोनी निवासी पिंकी पत्नी पारुल यादव 26 अगस्त की शाम को बहन के साथ घर के पास टहल रही थीं। बाइक पर सवार दो बदमाश आए। उन्होंने झपट्टा मारकर पिंकी के हाथ में लगा मोबाइल लूट लिया। इसके बाद भाग निकले। महिलाओं के शोर मचाने पर लोग जुट गए। पीछा किया लेकिन आरोपी पकड़े नहीं जा सके। थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed