फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The rising water level has increased the anxiety, the villagers are suffering due to loss of peace and comfort

Agra News: पानी बढ़ने से बेचैनी बढ़ी, सुख-चैन छिनने से ग्रामीण बेहाल

Sat, 06 Sep 2025 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 06 Sep 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
The rising water level has increased the anxiety, the villagers are suffering due to loss of peace and comfort
फोटो23कछला गंगाघाट पर झोपड़ी के पास भरा बाढ़ का पानी। संवाद
कासगंज। लंबे समय से बाढ़ की आपदा का सामना कर रहे ग्रामीण बाढ़ की आपदा के आगे अब बेबस नजर आने लगे हैं। अब वे त्राहिमाम करने लगे हैं। उनका सुख-चैन सब छिन गया है। बेचैनी उनकी दिनचर्या में नियमित रूप से शामिल हो गई है। बाढ़ के साये में रहते हुए उन्हें करीब डेढ़ माह हो गया है। भोजन से लेकर पशुओं के चारे की समस्या हर दिन परेशान कर रही है। गंगा में बाढ़ के नित नए तेवर देख वे डर सहम गए हैं। जल्द राहत मिलती नहीं देख उनकी मायूसी बढ़ रही है। बीते 24 घंटों में नरौरा बैराज से 20 हजार क्यूसेक पानी का प्रवाह बढ़ गया है। इससे से बाढ़ प्रभावित इलाकाें में भी जलस्तर में वृद्धि होने लगी है।पिछले दिनों पहाड़ो और मैदानी इलाकों में हुई लगातार बारिश ने गंगा में उफान के हालात बना दिए। उम्मीद है कि बारिश थमन के बाद बैराजों को प्रवाह भी कम होगा तो जलस्तर घटेगा। हालांकि वर्तमान में गंगा के पानी में उफान के कारण हालात परेशान करने वाले हैं। लहरा, बघेला, डिंगलेशनगर, दतलाना सहित आसपास के गांव पिछले माह गंगा के उफान के दौरान बाढ़ की चपेट में आए थे। जलस्तर घटने पर ग्रामीणों को राहत मिली, लेकिन अब फिर से इन इलाकों में बाढ़ का पानी पहुंचने लगा है। ये सभी इलाके कासगंज सदर तहसील क्षेत्र के हैं। ग्रामीणों की चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। दतलाना के हरिओम ने बताया कि गंगा का पानी लगातार एक दिन पहले से बढ़ रहा है। इससे ग्रामीण फिर से चिंतित हो रहे हैं। वहीं पटियाली इलाके के 26 प्रभावित गांव में भी राहत नहीं मिल पा रही। कई गांव बाढ़ के सैलाब की चपेट में हैं। नगला जयकिशन, नगला पनसेाती, मूंजखेड़ा, नगला हंसी, नगला नरपत, राजेपुर कुर्रा, नगला दुर्जन के आबादी क्षेत्र बाढ़ के पानी से काफी भरे हुए हैं। इन गांव के ग्रामीण जैसे तैसे दुश्वारियों के बीच अपना जीवनयापन कर रहे हैं, लेकिन फिर से पानी का बढ़ता स्तर देख घबरा रहे हैं। नगना जयकिशन के जगवीर सिंह बताते हैं कि लगातार पानी बढ़ता जा रहा है। सड़कों पर कमर तक पानी पहुंच गया है। कोई राहत नहीं मिल पा रही। ग्रामीणों की फसलें भी बर्बाद हो चुकी है। बीमारी का प्रकोप बढ़ रहा है। लोग बेहद परेशान हैं। प्रशासन के स्तर से अपेक्षित मदद नहीं मिल पा रही। आम जनजीवन प्रभावित है। सुख-चैन नहीं रहा। सभी परेशान हैं। बच्चों को खासी दिक्कत हो रही है। घरों में कैद हुए लंबा समय बीत गया है। आवागमन भी लगभग बंद है। प्रशासन की ओर से मिलने वाली राहत भी सीमित ही है। बाढ़ की स्थिति से जल्द राहत मिलती नहीं दिख रही है। ऐसे में हर दिन ग्रामीणों की बेचैनी बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed