{"_id":"664e44399b77b14b6d049c5f","slug":"the-railway-station-will-be-renovated-with-rs-33-crore-kasganj-news-c-175-1-sagr1031-115542-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: 33 करोड़ से होगा रेलवे स्टेशन का कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: 33 करोड़ से होगा रेलवे स्टेशन का कायाकल्प
Thu, 23 May 2024 12:45 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 23 May 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। जल्द ही कासगंज जंक्शन बदली हुई बेहतर सूरत में नजर आएगा। स्टेशन के सौंदर्यीकरण सहित यात्रियों की सुविधा के लिए भी पैदल उपरिगामी पुल, स्वचालित सीढि़यां आदि निर्माण कार्य कराए जाएंगे। जंक्शन के इस कायाकल्प में करीब 33 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
मथुरा से बरेली रेल मार्ग के बीच कासगंज जंक्शन को महत्वपूर्ण स्टेशन माना जाता है। इसे ध्यान में रखते हुए रेलवे ने यहां के लिए विभिन्न कार्याें को स्वीकृति प्रदान की गई है। इनमें से कुछ काम यहां शुरू हो गए हैं, तो काफी सारे काम अभी यहां होने शेष हैं। इनमें स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 और 3 के फर्श बनाने का काम प्रगति पर है। फर्श को समतल करने के बाद उस पर ग्रेनाइट पत्थर लगाया जाएगा। इसका काम लगभग 50 प्रतिशत से अधिक हो चुका है। प्लेटफार्म नंबर 4 व 5 पर भी यह काम शुरू होना है। दूरसंचार और जीआरपी कार्यालय दूसरी जगह स्थानांतरित किए गए हैं। आरपीएफ कार्यालय के लिए भवन का निर्माण हो रहा है। जल्द ही इसे भी स्थानांतरित किया जाएगा।
सर्कुलेटिंग एरिया का होगा विस्तार
कासगंज स्टेशन के सर्कुलेटिंग परिसर विस्तार और सुधार होगा। इस मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा। स्टेशन परिसर में पार्किंग स्थल बनाया जाएगा। बुकिंग हॉल, यात्री प्रतीक्षालय, अल्पाहार कक्ष का आंतरिक सुधार कार्य किया जाएगा। स्टेशन पर यात्रियों के लिए अत्याधुनिक शौचालय ब्लॉक भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
बनाया जाएगा 12 मीटर चौड़ा पैदल उपरिगामी पुल
स्टेशन पर एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए यात्रियों की सुविधा हेतु 12 मीटर चौड़े नए पैदल उपरिगामी पुल का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही दिव्यांगों व बुजुर्गों की सुविधा को ध्यान मं रखते हुए स्वचालित सीढ़ियां व लिफ्ट भी यहां लगाई जानी है।
वर्जन
कासगंज स्टेशन पर लगभग 33 करोड़ रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण व निर्माण कार्य होने हैं। फिलहाल स्टेशन पर फर्श पर ग्रेनाईट पत्थर लगाने का काम चल रहा है। शीघ्र ही यहां पैदल उपरिगामी पुल, स्वचालित सीढि़यां और लिफ्ट का काम भी शुरू होगा।- राजेंद्र सिंह, जनसंपर्क अधिकारी