फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The proposal to remove the EO was passed in the meeting of the municipality

ईओ को हटाने का प्रस्ताव पालिका बोर्ड बैठक में पारित

Tue, 26 Apr 2022 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
The proposal to remove the EO was passed in the meeting of the municipality
पटियाली। ईओ द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान के खिलाफ आक्रोश जताया गया। बोर्ड की बैठक में सभासदों ने ईओ को हटाने का प्रस्ताव पारित कर प्रशासन को भेजी गई है।नगर पंचायत सभागार में बोर्ड की बैठक का आयोजन नगर पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर शशि मिश्रा की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें नगर के वार्डों के सभासदों ने भाग लिया नगर पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर शशि मिश्रा ने बताया कि नगर में चले बीती 16 अप्रैल को अधिकारियों द्वारा तानाशाही रवैया दिखाते हुए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था।
विज्ञापन

जिसकी सूचना ईओ द्वारा नगर पंचायत के बोर्ड अध्यक्ष सभासदों किसी को भी नही दी गई। अपनी मनमानी तानाशाही तरीके से व्यापारियों को बिना चेतावनी दिए जेसीबी ने छज्जे, टीनशेड तुड़वाए हैं। इससे व्यापारियों की दुकानें व मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पीने के पानी के हैंडपंप को भी तुड़वा दिया गया। तोड़ फोड़ के समय व्यापारियों के साथ प्रशासनिक बल द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया गया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि व्यापारियों व नगरवासियों में नगर पंचायत के प्रति आक्रोश है। बोर्ड की बैठक में निर्णय लिया गया है कि ईओ को नगर पंचायत पटियाली से तत्काल ही हटा दिया जाए। इस दौरान सभासद मुश्ताक अली, महेश शाक्य, शीला देवी, रामनंदन सिंह, रिजवाना बेगम, प्रीति राठौर, अफसाना, नजमा, सत्यराम शर्मा, अनूप उपाध्याय, अनूप कुदेशिया आदि सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed