फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The priests are happy with the decision to form the priestly welfare board and the Sanskriti Parishad.

पुरोहित कल्याण बोर्ड एवं सांस्कृति परिषद के गठन के सीएम के निर्णय से पुरोहितों में हर्ष

Thu, 21 Apr 2022 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
The priests are happy with the decision to form the priestly welfare board and the Sanskriti Parishad.
कासगंज पुरोहित कल्याण बोर्ड एवं सांस्कृति परिषद के गठन की खबर से संबंधित फोटो सोरोंजी की भगवान व? - फोटो : KASGANJ
सोरोंजी। बुजुर्ग संतों, पुजारियों व पुरोहितों के लिए पुरोहित कल्याण बोर्ड का गठन किए जाने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फैसले से पुरोहितों में हर्ष है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी 75 जिलों में पर्यटन एवं संस्कृति परिषद का गठन करने का निर्णय लिया है। इस निर्णय की भी संतों, पुरोहितों ने सराहना की है। लखनऊ में मुख्यमंत्री ने इस संबंध में बैठक आयोजित की। जिसमें तीर्थनगरी सोरोंजी के विकास के प्रयासों को भी अद्भुत बताया गया।
विज्ञापन

- सोरोंजी को तीर्थस्थल घोषित करने के बाद से मुख्यमंत्री विकास को लेकर गंभीर हैं। पुरोहितों के कल्याण के लिए बोर्ड गठन करने का निर्णय सराहनीय है। - पं.भारत किशोर दुबे, वरिष्ठ तीर्थपुरोहित
विज्ञापन

- बुजुर्ग, संतों, पुरोहितों के कल्याण के लिए बोर्ड गठन का फैसला ऐतिहासिक है। इससे संत पुरोहितों का सम्मान बढ़ेगा। इससे सकारात्मक दिशा देने का काम बढ़ेगा। - आदित्येंद्र दुबे, तीर्थपुरोहित
विज्ञापन
विज्ञापन

- पुरोहित कल्याण बोर्ड व संस्कृतिपरिषद का गठन दोनों ही मुख्यमंत्री के महत्वपूूर्ण निर्णय हैं। सोरोंजी के विकास के लिए भी उन्होंने लखनऊ में आयोजित बैठक में गंभीरता दिखाई है। - हेमंत पंडित, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा

- तीर्थनगरी के पौराणिक व पुरातात्विक महत्व को रखने के लिए योगी सरकार ने इसके विकास का रोडमैप तैयार किया है जो स्वागत योग्य है। कल्याण बोर्ड का गठन सरकार की ओर से सम्मान है। -पं.रामेश्वरदयाल महेरे, संयोजक, सूकरक्षेत्र भागवत कथा मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed